अक्षर-सैमसन IN, ये 2 ख‍िलाड़ी होंगे बाहर..? ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ ऐसी होगी टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11

सुपर-6 में भारतीय टीम ज‍िम्बाब्वे से गुरुवार (26 फरवरी) को खेलने उतर रही है. इस मुकाबले को लेकर भारतीय टीम में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम ओपन‍िंग ऑर्डर में बदलाव कर पाएगी या नहीं....

Advertisement
अक्षर पटेल और संजू सैमसन की एंट्री ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ तय है (Photo: PTI) अक्षर पटेल और संजू सैमसन की एंट्री ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ तय है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • चेन्नई ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

टी0 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंड‍िया गुरुवार को ज‍िम्बाब्वे से सुपर-6 के मुकाबले में भ‍िड़ेगी. डिफेंडिंग चैम्प‍ियन टीम इंड‍िया के सामने गुरुवार को ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई बन गया है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका से म‍िली 76 रनों की हार के बाद भारत के लिए पूरे वर्ल्ड कप की तस्वीर बदल चुकी है. 

Advertisement

इसकी वजह है भारत का नेट रन रेट, जो अब -3.80 तक गिर गया. ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीतने का नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतने का है.

क्या टीम इंड‍िया का बल्लेबाजी ऑर्डर बदलेगा?
अभ‍िषेक शर्मा का बल्ला इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में खामोश है. चार मैचों में महज 15 रन, औसत 3.75 और स्ट्राइक-रेट 75 यह वह खिलाड़ी नहीं दिखता जिसने टूर्नामेंट से पहले शानदार प्रदर्शन किया था. अब सवाल यह है कि क्या उनकी जगह प्लेइंग 11 में बनेगी... क्या संजू सैमसन उनकी जगह खेल सकते हैं? 

इस बारे में टीम इंड‍िया के बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक ने चेन्नई में प्री मैच कॉन्फ्रेंस में बुधवार को बड़ा बयान दिया. कोटक ने कहा- बदलाव संभव है. हमारे पास दो बाएं हाथ के ओपनर हैं, नंबर तीन भी बाएं हाथ का है और विपक्ष ऑफ स्पिन डाल रहा है, इसलिए विचार-विमर्श होता है, लेकिन नेट्स से कोई संकेत नहीं मिलता, टीम कॉम्ब‍िनेशन आखिरी समय पर तय होता है. एक विकल्प सूर्यकुमार को नंबर-3 पर भेजने और तिलक को नीचे उतारने का भी है, ताकि बल्लेबाजी क्रम में विविधता आए.

Advertisement

त‍िलक वर्मा का फॉर्म च‍िंताजनक 
त‍िलक वर्मा भी लय में नहीं दिखे हैं, पावरप्ले में उनका स्ट्राइक-रेट 118 रहा है, जबकि वर्तमान में टी20 में यह पर्याप्त नहीं माना जाता है. दूसरी ओर ईशान 193 के स्ट्राइक-रेट से लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से उनको वैसा सपोर्ट नहीं मिला है. वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 180 रन तो बनाए हैं, मगर उनका स्ट्राइक रेट 127 है, जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट से काफी कम है.

चेपॉक की प‍िच का कैसा रहेगा म‍िजाज 
यह मुकाबला चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में खेला जाएगा, जहां की पिच अब तक टूर्नामेंट की तुलना में बेहतर बल्लेबाजी सतह मानी जा रही है. इसी मैदान पर न्यूज़ीलैंड ने 180+ का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था.

ज़िम्बाब्वे की ताकत फास्ट बॉल‍िंग 
ज‍िम्बाब्वे की टीम में स्पिन में ग्रीम क्रेमर, सिकंदर रजा और रयान बर्ल भारत को कितनी बड़ी चुनौती नहीं दे सकत हैं. लेकिन उनकी तेज गेंदबाजों की त‍िकड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस उछाल और गति से सवाल जरूर खड़े कर सकती है.

अक्षर की होगी वापसी, सुंदर बैठेंगे बाहर 
भारत के लिए राहत की बात गेंदबाजी है. जसप्रीत बुमराह शानदार लय में हैं और उनके साथ वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह मजबूत आक्रमण बना रहे हैं. इस मैच में उप-कप्तान अक्षर पटेल की वापसी भी तय मानी जा रही है, जिससे संतुलन और बेहतर होगा.मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा, और भारत के लिए यह टूर्नामेंट का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: केवल अभ‍िषेक शर्मा ही नहीं, त‍िलक वर्मा भी उतने ही कसूरवार, संजू सैमसन से टीम इंड‍िया के मैनेजमेंट को क्या द‍िक्कत?

Advertisement

वैसे देखा जाए तो इस मुकाबले में भारतीय टीम में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय है, वहीं वॉश‍िंगटन उनकी वापसी से बाहर बैठेंगे. सबसे बड़ा सवाल अब भी अभ‍िषेक शर्मा, रिंकू सिंह और त‍िलक वर्मा को लेकर है, जो इस वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर सके हैं. क्या इन तीनों में से कोई बाहर बैठेगा या नहीं...

भारत और ज‍िम्बाब्वे का टी20 हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2010 से 2024 तक खेले गए 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत का दबदबा साफ दिखता है.  भारत ने 10 मैच जीते और केवल 3 हारे, जिससे उसका जीत प्रतिशत 76.92 रहा. वहीं जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 जीत मिलीं और 10 हार झेलनी पड़ीं, उसका जीत प्रतिशत 23.07 रहा. दोनों टीमों के बीच कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा.

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की. यह मैच मेलबर्न में  6 नवंबर 2022 को खेला गया था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. 

Advertisement

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement