अक्षर IN, सुंदर OUT...साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ सुपर-8 में टीम इंड‍िया बदलेगी प्लेइंग 11, अभ‍िषेक शर्मा का क्या होगा?

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस शुरू हो चुकी है. टीम इंड‍िया रव‍िवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में साउथ अफ्रीका से भ‍िड़ेगी. ऐसे में सवाल है क्या भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी?

Advertisement
साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ टीम इंड‍िया अपनी प्लेइंग 11 में 1 बदलाव कर सकती है (Photo: AP ) साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ टीम इंड‍िया अपनी प्लेइंग 11 में 1 बदलाव कर सकती है (Photo: AP )

aajtak.in

  • अहमदाबाद ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Super-8) के बीच सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में होना है. यह रव‍िवार (22 फरवरी) को मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. खास बात यह है कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच 2024 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भी हुआ था. जहां भारत ने जीत दर्ज की थ . 

Advertisement

बात की जाए तो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की तो क्रिकेट व‍िशेषज्ञों के एक धड़े का मानना है कि संजू सैमसन को अभ‍िषेक शर्मा की जगह मौका दिया जा सकता है, लेकिन भारत के नीदरलैंड्स संग मैच से पहले बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक ने अभ‍िषेक की बल्लेबाजी को लेकर कहा था कि उनको लेकर ओवरएनालिसिस करना सही नहीं है. 

कभी-कभी 10 गेंदों में 30 रन भी उतने ही अहम होते हैं, जितना बड़ा स्कोर. अगर दो मैच खराब हो जाएं तो ज्यादा सोचने से खिलाड़ी दबाव में आ जाते हैं. अभिषेक अच्छी फॉर्म में हैं, उनकी योजना और मानसिकता साफ है, यही टीम के लिए मायने रखता है.

हालांकि अभ‍िषेक शर्मा उस आख‍िरी लीग मैच में भी 0 पर आउट हो गए थे, जो उनका इस टी20 वर्ल्ड कप का लगातार तीसरा डक यानी जीरो था. अभ‍िषेक का इस वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खुला है. 

Advertisement

पर, कोटक की बात पर यकीन किया जाए तो यह मुश्क‍िल ही है कि अभ‍िषेक को बाहर बैठाया जाए, क्योंकि भारतीय टीम का लंबे समय से बड़े टूर्नामेंट को लेकर ट्रेंड रहा है कि जब तक कोई प्लेयर इंजर्ड ही ना हो जाए तब तक टीम में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होता है.

ऐसे में अभ‍िषेक शर्मा पर जिस तरह का कॉन्फ‍िडेंस टीम मैनेजमेंट का है, उनको साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ हर हाल में ख‍िलाया जाएगा. देखा जाए तो इस मुकाबले में भारतीय टीम वॉश‍िंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को ला सकती है, ज‍िन्हें नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ आराम दिया गया था. यानी देखा जाए तो जो टीम नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी, उससे केवल एक ही बदलाव हो सकता है. 

सुंदर ने उस मुकाबले में बहुत खराब प्रदर्शन तो नहीं किया था, उन्होंने 4 ओवर्स में तब 36 रन द‍िए थे, पर  उनकी जगह अक्षर का खेलना तय माना जा रहा है. बाकी टीम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं होगी. यानी टीम इंड‍िया अहमदाबाद में केवल एक बदलाव कर वैसे ही कॉम्ब‍िनेशन के साथ उतरेगी. 

भारत vs साउथ अफ्रीका टी20 हेड टू हेड 
कुल मैच 35    
भारत जीता 21
साउथ  अफ्रीका जीता 13    
टाई 0    
बेनतीजा 1    

Advertisement

भारत vs साउथ अफ्रीका टी20 हेड टू हेड (वर्ल्ड कप )
कुल मैच 7     
भारत जीता 5 
साउथ  अफ्रीका जीता 2 
टाई 0    
बेनतीजा 0 

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन,  (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या,  शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल 

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की भारत के ख‍िलाफ संभाव‍ित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन ड‍िकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

भारत क्रिकेट टीम का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन ड‍िकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement