विमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए ICC की मैच ऑफिशियल्स लिस्ट जारी, इन 4 भारतीयों को भी मिली जगह

आईसीसी ने आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैच अधिकारियों के पैनल का ऐलान कर दिया गया है. खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ महिला अंपायर और मैच रेफरी ही नजर आएंगी. इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले इस मेगा इवेंट में भारत की भी मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी.

Advertisement
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड को लेकर ICC का बड़ा फैसला. (Photo: ICC) आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड को लेकर ICC का बड़ा फैसला. (Photo: ICC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

विमेंस क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच सजने के लिए तैयार है. आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं. इस टूर्नामेंट से पहले क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने बड़ा ऐलान किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों के पैनल का खुलासा कर दिया है, खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ महिला अंपायर और मैच रेफरी ही नजर आएंगी.

Advertisement

12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट में 14 अंपायर और 4 मैच रेफरी कुल 33 मुकाबलों में जिम्मेदारी संभालेंगी. आईसीसी इसे सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि महिलाओं की बढ़ती ताकत और क्रिकेट में उनके बढ़ते प्रतिनिधित्व के रूप में देख रहा है.

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि यह पैनल क्रिकेट के हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने की आईसीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों का चयन उनके प्रदर्शन, फैसले लेने की क्षमता और लगातार बनाए गए उच्च स्तर को ध्यान में रखकर किया गया है.

कुल 9 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले संस्करण में भी जिम्मेदारी निभाई थी. मैच रेफरी पैनल में जीएस लक्ष्मी, शैंड्रे फ्रिट्ज और मिशेल परेरा की वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड की ट्रुडी एंडरसन पहली बार इस भूमिका में नजर आएंगी. आईसीसी का यह ऐलान बेहद खास रहा क्योंकि कुल चार भारतीय अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए चुना गया है. इनमें सबसे बड़ा नाम जीएस लक्ष्मी का है, जिन्होंने 2019 में ICC की पहली महिला मैच रेफरी बनकर इतिहास रचा था. अब वह अपने करियर में छठी बार ICC महिला टूर्नामेंट में ऑफिशिल्स की भूमिका निभाने जा रही हैं.

Advertisement

अंपायरों की सूची में भारत की जननी एन, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपाल को जगह मिली है. खास बात यह है कि गायत्री इस वर्ल्ड कप में डेब्यू करने जा रही हैं, जो उनके करियर का सबसे बड़ा मौका माना जा रहा है. टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक सबसे अनुभवी अंपायर के रूप में लौटेंगी. यह उनका छठा महिला टी20 वर्ल्ड कप होग. उनके साथ जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन जैसी अनुभवी अधिकारी भी शामिल हैं.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा. आईसीसी इस टूर्नामेंट को दुनिया के सबसे बड़े महिला खेल आयोजनों में से एक मान रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह संस्करण महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा.

अंपायर: लॉरेन एजेनबैग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, कैंडेस ला बोर्डे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स और गायत्री वेणुगोपालन.

मैच रेफरी: ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी और मिशेल परेरा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »