GF माहिका शर्मा को KISS, ईशान क‍िशन संग डांडिया... T20 वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन बनकर हार्दिक पंड्या ने ऐसे किया सेल‍िब्रेशन,VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को भारतीय टीम ने 96 रनों से जीत लिया है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्द‍िक पंड्या के कई वीड‍ियो वायरल हो रहे हैं, उनके साथ उनके कई वीड‍ियो में उनकी गर्लफ्रेंड माह‍िका शर्मा भी साथ द‍िखी हैं. वहीं एक वीड‍ियो में वो ईशान किशन संग डांड‍िया खेलते दिख रहे हैं.

Advertisement
माहिका को KISS, ईशान के साथ डांडिया... हार्दिक का SWAG चर्चा में (Photo: PTI) माहिका को KISS, ईशान के साथ डांडिया... हार्दिक का SWAG चर्चा में (Photo: PTI)

aajtak.in

  • अहमदाबाद ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:49 AM IST

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के Final में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर कीवी टीम को मैच से बाहर कर दिया. इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का तीसरी बार चैम्प‍ियन बन गया.

Advertisement

पहले खेलते हुए टी इंड‍िया ने 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बरसाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

256 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर सिमट गई.

भारत ने यह मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. वहीं इस मुकाबले में टीम इंड‍िया जैसे ही चैम्प‍ियन बनी तो क्रिकेटर्स के पर‍िवार और फैम‍िली से जुड़े लोग मैदान पर आ गए. जहां सबसे ज्यादा चर्चा हार्द‍िक पंड्या और माहिका शर्मा ने बटोरीं. एक मौके पर हार्द‍िक ने प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड को KISS कर लिया. इस दौरान हार्द‍िक के पास टीवी प्रजंटेटर जत‍िन सप्रू भी थे. 

Advertisement

वहीं एक और वीड‍ियो में हार्द‍िक टीम इंड‍िया में अपने ज‍िगरी और छोटा भाई मानने वाले ईशान किशन के साथ डांड‍िया करते हुए नजर आए . हार्द‍िक के साथ इस दौरान भी उनकी गर्लफ्रेंड माह‍िका द‍िखीं.  



हार्द‍िक पंड्या का कैसा रहा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
 हार्द‍िक की बात की जाए तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया. वहीं 13 गेंदों पर 18 रन बनाए. 32 साल के पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के 9 मैचों में  217 रन 27.12 के एवरेज और 160.74 के स्ट्राइक रेट से बनाए. वहीं उन्होंने 9 मैचों में 9 व‍िकेट 32.33 के एवरेज और 8.81 के इकोनॉमी से हास‍िल किए. 

हार्द‍िक का टी20 वर्ल्ड कप में मैच दर मैच प्रदर्शन 

  • 8 मार्च 2026 (बनाम न्यूजीलैंड): 18 रन बनाए और 36 रन देकर 1 विकेट लिया. 
  • 5 मार्च 2026 (बनाम इंग्लैंड): 27 रन बनाए और 38 रन देकर 2 विकेट लिए. और जेकेब बेथेल को बेहद जरूरी समय पर रन आउट किया. 
  • 1 मार्च 2026 (बनाम वेस्टइंडीज): 17 रन बनाए और 40 रन देकर 1 विकेट लिया.
  • 26 फरवरी 2026 (बनाम ज‍िम्बाब्वे): शानदार 50 रन (नॉट आउट) बनाए और गेंदबाजी में 21 रन दिए (कोई विकेट नहीं).
  • 22 फरवरी 2026 (बनाम साउथ अफ्रीका): 18 रन बनाए और गेंदबाजी में 45 रन दिए.
  • 18 फरवरी 2026 (बनाम नीदरलैंड): 30 रन बनाए और 40 रन देकर 1 विकेट लिया.
  • 15 फरवरी 2026 (बनाम पाकिस्तान): 0 पर आउट हुए, लेकिन गेंदबाजी में कमाल किया, सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट लिए.
  • 12 फरवरी 2026 (बनाम नामीबिया): बेहतरीन 52 रन बनाए और 21 रन देकर 2 विकेट भी लिए.
  • 7 फरवरी 2026 (बनाम यू.एस.ए.): 5 रन बनाए और गेंदबाजी में 34 रन दिए.        

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement