देवरिया की नई डीएम दिव्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीते दिन बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी. इस बीच जब एडीएम ने उनसे कड़ी धूप का हवाला देकर छाया में आकर बात करने को कहा तो, डीएम दिव्या मित्तल ने तुंरत जवाब दिया कि, अरे यार धूप ही तो है, पिघल थोड़ी न जाएंगे.