महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. 26 गेंदों में 78 रन की पारी ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि उन्हें ऑरेंज कैप की दौड़ में भी आगे पहुंचा दिया. उनकी निडर बल्लेबाजी और शानदार टाइमिंग ने उन्हें फैंस, एक्सपर्ट्स और दिग्गजों का नया पसंदीदा बना दिया है.