तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलपति विजय के परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला. विजय की मां शोभा चंद्रशेखर बेटे की उपलब्धि पर भावुक हो गईं और इसे मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा बताया. वहीं, समारोह में पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी चर्चा में रहीं. वायरल वीडियो में तृषा विजय की मां और बहनों को गले लगाकर बधाई देती नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.