गोवंश के बछड़े की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर किए गए बारां बंद के दौरान शनिवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिसबल भी मौके पर तैनात रहा. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है, वहीं प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है.