दिल्ली के बदरपुर के मोलड बंद इलाके में 17 वर्षीय किशोर की प्रेम संबंध को लेकर हुई विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि किशोर को उसकी प्रेमिका के भाई ने बातचीत के बहाने बुलाया था. बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई जो हिंसक झड़प में बदल गई. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.