अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित SIT दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही. टीम ने दान पेटियों, सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की समीक्षा कर कई पहलुओं की पड़ताल की. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी.