तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके की बड़ी जीत के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत की एमके स्टालिन से मुलाकात चर्चा का विषय बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने चुनावी हार के बाद स्टालिन से मिलकर समर्थन जताया. दूसरी ओर विजय सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों के साथ बातचीत में जुटे बताए जा रहे हैं, जिससे तमिलनाडु की राजनीति और दिलचस्प हो गई है.