ईरान और रूस के बीच बढ़ती नजदीकियां वैश्विक राजनीति में नए संकेत दे रही हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान को हर संभव समर्थन का भरोसा दिया है, जिससे यह साफ होता है कि दोनों देशों के रणनीतिक रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच यह मुलाकात मिडिल ईस्ट की स्थिति को और संवेदनशील बना सकती है और आने वाले समय में नए समीकरण सामने आ सकते हैं