हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और जमकर हंगामा हुआ. गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी पुल पर पुलिस की एक गाड़ी से सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उन पर पिस्टल तान दी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.