बिहार के बक्सर जिले में बगेन गोला थाना में तैनात सहायक दारोगा मनीष कुमार का महिला डांसर के साथ डांस और पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें दारोगा डांसर के साथ ठुमके लगाते और उस पर पैसे उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.