स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका की नाकाबंदी और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है. ट्रंप के 'शूट-ऑन-साइट' आदेश और ईरान के एयर डिफेंस की सक्रियता के बीच कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. विश्लेषकों के अनुसार, यदि यह तनाव लंबा खिंचा तो तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच सकता है, जिससे पूरी दुनिया में महंगाई का नया तूफान आने की आशंका है