जसपाल राणा टीम के साथ जर्मनी के म्यूनिख में थे. शानदार प्रदर्शन के बाद टीम लौट रही थी, तभी फ्लाइट में उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई. जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऑपरेशन किए गए लेकिन 49 वर्ष की उम्र में उन्होंने सुबह 6:30 बजे अंतिम सांस ली.