राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार अब ट्रेडिंग के कारण कमजोर हो रही है. बंगाल में 80 विधायक थे जिनमें से 60 विधायक और 20 सांसद पार्टी छोड़कर चले गए. महाराष्ट्र में शिवसेना के पहले 40 सदस्य चले गए थे और अब 6 और भी जा रहे हैं. देश के अंदर अरबों रुपए का लेनदेन हो रहा है जो सभी की निगाहों में है.