छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदा में शराब पार्टी के दौरान चखना के लिए आम तोड़कर लाने की बात पर तीन दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपियों ने शव को बरगद के पेड़ के नीचे रखकर मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की.