बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. हमीरपुर जिले में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. इंसान किसी तरह खुद को बचाने में जुटा है, लेकिन पशु और पक्षियों पर भी इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है.