बिहार के गया में पुलिस पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है. रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोहल्ले में देर रात गश्ती के दौरान एएसआई विक्रम कुमार पासवान पर वार्ड पार्षद और उनके साथ मौजूद लोगों ने धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी. घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम रात में इलाके में गश्त कर रही थी और सुरक्षा के मद्देनजर देर रात तक खुली दुकानों को बंद कराने की अपील कर रही थी.