LPG के बाद अब हवाई सफर हुआ महंगा, Air India ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया.पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध के प्रभाव का असर अब भारत में हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है. जेट ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. एयरलाइन के मुताबिक ये बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है