व्यवसायिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. टीम के साथ काम करने में अधिक रुचि रखेंगे. करीबियों से संबंध मजबूत होंगे. सबका सहयोग और विश्वास बनाए रखेंगे. साझा मामलों में दखल बढ़ा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में शुभता बढ़ेगी. सोच में बड़प्पन बनाए रखें. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं. सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा. विविध मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. कामकाजी परिस्थितियों में संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ व सहकारिता से आगे बढ़ेंगे.
नौकरी व्यवसाय- व्यापार में तेजी रखेंगे. कार्ययोजनाओं को उचित दिशा व गति देने में सफल होंगे. सौदेबाजी में आगे रहेंगे. फल परिणाम अपेक्षा से अच्छा रहेगा. पेशेवरता पर बल बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी. साझा मामलों में सकारात्मकता रहेगी. कारोबार में स्थायित्व बढ़ेगा. विविधि उपलब्धियों में वृद्धि होगी. औद्योगिक विषयों को संवारेंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. अपनों को समय देंगे. प्रेम और स्नेह बनाए रखेंगे. सबको साथ निसंकोच आगे बढ़ेंगे. संबंधों में ऊर्जा बनी रहेगी. प्रियजन से भेंट होगी. निजी मामलों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का विश्वास पाएंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान संवरेगा. साज संवार बढ़ाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी. उत्साह मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी.
आज का उपाय: विद्यावान गुणी और अतिचतुर भगवान हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. मदद की भावना रखें.
शुभ अंक : 5, 7 और 9
शुभ रंग : खाकी
अरुणेश कुमार शर्मा