वृश्चिक
सेवन आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए समय की प्रतीक्षा बनाए रखते हुए धैर्यपूर्वक कार्य करते रहने का संकेतक है. कामकाज में गंभीरता बनाए रखें. सीख सलाह का सम्मान करें. सही निवेश के दूरगामी परिणाम सकारात्मक होंगे. व्यवसाय में निरंरतरता बनाए रखें. ठगों से नुकसान उठाना पड़ सकता है. संतुलन व नियंत्रण रखें. सभी से सामंजस्यता बनाए रखें.
विरोधियों से सावधानी बनाए रहें. व्यर्थ चर्चाओं में शामिल न हों. करीबियों पर नजर रखें. सजगता से आगे बढ़ें. व्यवस्था के प्रति समर्पण रहेगा. अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. अन्य की अपेक्षाएं बढ़ी रहेंगी. विविध विषयों में सक्रियता रख सकते हैं. दिखावे में आने से बचें. चर्चा संवाद में स्पष्टता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: दैनिक रुटीन पर ध्यान दें. स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाएं. संकेतों को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: वाणिज्यिक प्रयासों में स्पष्ट रहें. लोभ प्रलोभन में आने से बचें. कारोबार संतुलित बनाए रखें.
रिश्ते: निजी संबंधों में सतर्कता बढ़ाएं. व्यक्तिगत मामलों में निजता का सम्मान करें. बड़ों का आदर करें.
अरुणेश कुमार शर्मा