सिंह
The Justice
आज का दिन आप के लिए सभी मामलो में स्पष्टता और ईमानदारीपूर्ण प्रयासों को बनाए रखने पर जोर देने वाला है. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता केा बढ़ावा मिलेगा. महत्वपूर्ण चर्चा और व्यवहार में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी. अपनों के लिए प्रयास बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास से लक्ष्य साधेंगे. बाहरी लोगों की बातों पर कम ध्यान देंगे.
व्यावसायिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. सहजता से आगे बढ़ने में सफल होंगे. विरोधियों की अधिक परवाह नहीं करेंगे. कारोबारी अनुबंधों को बढ़ावा देंगे. नेतृत्व और भेंट के अवसर बनेंगे. समझौतों को गति मिलेगी. विविध मामलों में सक्रियता रखेंगे. अपनी बात को मजबूती से कह पाएंगे. विभिन्न विषयांे में व्यक्तिगत संवाद को बढ़ावा देंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार अपेक्षा के अनुरूप रहेगा. नियंत्रण में बढ़ाएंगे. प्रभाव बना रहेगा. आपसी भरोसा बढ़ेगा.
रिश्ते: वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. घरवालों की खुशी बढ़ाएंगे. आयोजन में शामिल होंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा