Kal Ka Rashifal 30 June 2026: सिंह राशि वाले नए लोगों की निकटता से पाएंगे बढ़िया लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 30 June 2026: कारोबारी लाभ के बेहतरीन अवसरों को समय पर भुनाएंगे. अपने तय लक्ष्यों को पूरा करने की मजबूत सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और अपनी गति बनाए रखेंगे.

Advertisement
कल का राशिफल कल का राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

मेष राशि: भाग्य की प्रबलता से पूरे होंगे महत्वपूर्ण कार्य, आत्मविश्वास में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
मेष राशि के जातकों के लिए कल का समय भाग्य की प्रबलता को बनाए रखने वाला है. धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था और भक्ति को नया बल मिलेगा. कल कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा. आपको अपने मित्रों का भरपूर साथ हर मोड़ पर बना रहेगा.

Advertisement

कल के दिन आपकी की गईं महत्वपूर्ण यात्राएं और व्यावसायिक वार्ताएं पूरी तरह सफल होंगी. मन में बनी हुई व्यर्थ की आशंका दूर होगी. आप हर मामले में अपनी बड़ी सोच बनाए रखेंगे. आपकी दीर्घकालिक योजनाएं कल आसानी से आकार लेंगी.

लकी नंबर: 1, 3 और 9

लकी कलर: लाल

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. देवस्थल जाएं.

वृष राशि: अतिउत्साह या दबाव में काम करने से बचें, विनय और विवेक से लें जरूरी निर्णय
वृष राशि वाले जातकों को कल कार्यस्थल पर अतिउत्साह अथवा किसी भी तरह के दबाव में कोई कार्य नहीं करना चाहिए. कल आपका कारोबार सामान्य बना रहेगा. अपने जीवन में पूरी तरह अनुशासन व नियमों का अनुपालन रखें. पेशेवरों से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर दें.

Advertisement

कल के दिन आपकी शोध संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी. बाजार और कार्यक्षेत्र के विभिन्न संकेतों को बिल्कुल अनदेखा न करें. वरिष्ठ अधिकारियों की कल्ञा बनाए रखें. स्वभाव में जिद व अहंकार को बिल्कुल न आने दें. लक्ष्य पाने के लिए उतावली न दिखाएं.

लकी नंबर: 3, 6 और 9

लकी कलर: क्रीम कलर

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. धैर्य बनाए रखें.

मिथुन राशि: कामकाज की शैली में सबको साथ लेकर चलेंगे जातक, साख और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
मिथुन राशि के जातकों के कामकाज की शैली कल औरों को जोड़कर चलने वाली रहेगी. आपको बेहतर खानपान और उत्तम सुख-सुविधाएं आसानी से बनी रहेंगी. आप अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चाओं को बहुत सहजता से आगे बढ़ाएंगे. मन में सकारात्मकता लगातार बढ़त पर रहेगी.

कल आपके सभी कार्यों में बेहतर उत्साह बना रहेगा. पेशेवर मोर्चे पर आप बेहद प्रभावी प्रदर्शन करेंगे, जिससे समाज में साख और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपका जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर कल अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेगा, जिससे स्थायित्व को नया बल मिलेगा.

लकी नंबर: 1, 3, 5 और 9

लकी कलर: गुड़ समान

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. सामंजस्य बढ़ाएं.

Advertisement

कर्क राशि: स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बरतें अतिरिक्त सतर्कता, नीति और नियमों का करें पूरी तरह पालन
कर्क राशि के जातकों को कल अपने स्वास्थ्य संबंधी मामलों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. अपने दैनिक खर्च एवं आर्थिक लेनदेन पर विशेष ध्यान दें. आपसी रिश्तों में आस्था व विश्वास हर हाल में बनाए रखें. साझीदारी में किए जा रहे प्रयास नया बल पाएंगे.

हमेशा अपनी सकारात्मक सोच से काम लें और सक्रियता से सभी कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास बनाए रखें. अपने शारीरिक और दैहिक संकेतों पर विशेष ध्यान दें. पेशेवर संबंधों में आपकी अनुकूलता बनी रहेगी. बड़प्पन से काम लेंगे और सजगता से आगे बढ़ेंगे.

लकी नंबर: 1, 2, 3 और 9

लकी कलर: रेड रोज

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. विवाद टालें.

सिंह राशि: कारोबारी स्थिति कल बनी रहेगी बहुत मजबूत, करीबियों और मित्रों का मिलेगा पूरा सहयोग
सिंह राशि के जातकों की कारोबारी स्थिति कल काफी मजबूत बनी रहेगी. आपके मित्रों व परिचितों से सहजता और निकटता तेजी से बढ़ेगी. आप अपने आसपास का वातावरण पूरी तरह अनुकूल बनाए रखेंगे. परिवार में भी सुखद स्थिति का वास रहेगा.

कल आप सबका साथ और विश्वास मजबूती से बनाए रखेंगे. कारोबारी लाभ के बेहतरीन अवसरों को समय पर भुनाएंगे. अपने तय लक्ष्यों को पूरा करने की मजबूत सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और अपनी गति बनाए रखेंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 1, 3 और 9

लकी कलर: गहरा गुलाबी

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. बड़प्पन बढ़ाएं.

कन्या राशि: घरवालों की बातों को पूरी गंभीरता से लें, अति उत्साह और आवेश में आने से बचें
कन्या राशि के जातक कल अपने घरवालों की बातों को पूरी गंभीरता से लेंगे. सही मौके पर अपनी बात परिवार के सामने रखेंगे. प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर आपका भरोसा बढ़ेगा. मन से स्वार्थ और संकीर्णता का पूरी तरह त्याग करें.

अपनी पारिवारिक परंपराओं का पूरी निष्ठा से पालन करें. आपके भवन और वाहन से जुड़े हुए मामले आसानी से हल होंगे. किसी भी परिस्थिति में अति उत्साह और आवेश से पूरी तरह बचें. आपके निजी मामले कल बिल्कुल सामान्य बने रहेंगे.

लकी नंबर: 1, 5 और 9

लकी कलर: खाकी

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. बहस से बचें.

तुला राशि: कामकाजी गतिविधियों में मिलेगी इच्छित सफलता, परिस्थितियों में बना रहेगा बेहतर तालमेल
तुला राशि वाले जातकों को कल अपनी कामकाजी गतिविधियों में इच्छित सफलता मिलना पूरी तरह संभव है. आप अपनी विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं को तेजी से गति देंगे. आपका कार्य और व्यापार कल पूरी तरह संवार पर रहेगा.

Advertisement

सामाजिक मामलों में आप बेहद प्रभावी भूमिका निभाएंगे. अपने वाणिज्यिक प्रयासों को लगातार बनाए रखेंगे. आपके आसपास की सभी परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल रहेंगी. आप सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे आपसी सहकारिता में अच्छी वृद्धि होगी.

लकी नंबर: 3, 6 और 9

लकी कलर: शहद

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. तेजी बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: श्रेष्ठ आर्थिक परिणामों से मन रहेगा उत्साहित, प्रियजनों का होगा घर पर आगमन
वृश्चिक राशि के जातकों का कल श्रेष्ठ परिणामों से उत्साह लगातार बढ़ा रहेगा. आप अपने जीवन के चहुंओर श्रेष्ठ फल पाएंगे. अपने महत्वपूर्ण विषयों को तेजी से गति देंगे. कार्यस्थल पर अपना सहज प्रदर्शन मजबूती से बनाए रहेंगे.

अपनी निजी गतिविधियों पर पूरा फोकस रखेंगे. पेशेवर मामलों में अपनी सक्रियता को और बढ़ाएंगे. आपका अधिकारी वर्ग आपके प्रति सहयोग बनाए रखेगा. कल किसी प्रियजन का घर पर अचानक आगमन हो सकता है, जिससे घर की साज-सज्जा में आपकी रुचि बढ़ेगी.

लकी नंबर: 1, 3 और 9

लकी कलर: गहरा लाल

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान व प्रयोग करें. आदर बढ़ाएं.

धनु राशि: व्यावसायिक कार्यों को मिलेगी नई गति, वाणी और व्यवहार में बनी रहेगी मधुरता
धनु राशि के जातकों के सभी व्यावसायिक कार्य कल अच्छी गति लेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा बना रहेगा. समाज में कुछ सुखद भेंट के सुंदर अवसर बनेंगे. अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखेेंगे.

Advertisement

घर-परिवार में हर्ष और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आपकी वाणी और व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी, जिससे लोग आकर्षित होंगे. आपके खानपान की आदतों में अच्छा सुधार आएगा. कार्यक्षेत्र में सक्रियता और सहजता को लगातार बढ़ाएंगे.

लकी नंबर: 1, 3 और 9

लकी कलर: सिंदूरी लाल

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. सृजन बढ़ाएं.

मकर राशि: आवश्यक कार्यों में पूरी सावधानी बरतना होगा जरूरी, कामकाज में ढिलाई से बचें
मकर राशि वाले जातकों को कल अपने आवश्यक कार्यों में पूरी सावधानी बनाए रखनी होगी. कामकाज के मोर्चे पर किसी भी तरह की ढिलाई बिल्कुल न बरतें. अपनी सभी जरूरी योजनाओं को वक्त पर पूरा करें, क्योंकि कल कार्यगति थोड़ी धीमी रहेगी.

अपनी ऊर्जा और उत्साह में किसी प्रकार की चूक न होने दें. स्वभाव में थोड़ा सहज संकोच बना रहेगा. समाज में सबको जोड़ने का प्रयास लगातार बढ़ाएं. आपके न्यायिक मामले कल अचानक सक्रियता पा सकते हैं. अपने सभी रिश्तों को बेहतर रखेंगे.

लकी नंबर: 1, 8 और 9

लकी कलर: गेंहुंआ

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. विवेकवान बने रहें.

Advertisement

कुंभ राशि: प्रतिभा प्रदर्शन को बढ़ावा मिलने से मिलेगी बड़ी सफलता, आकर्षक प्रस्ताव आने के हैं योग
कुंभ राशि के जातकों के प्रतिभा प्रदर्शन को कल अच्छा बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपका कारोबारी सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा होगा. आपका वाणी और व्यवहार लोगों के बीच बेहद आकर्षक रहेगा. योग्यजनों को विवाह या करियर के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे.

अपने विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास रखेंगे. चर्चा और संवाद के दौरान मन का संकोच पूरी तरह दूर होगा. पूरी सक्रियता से काम लेंगे, जिससे मित्र संबंध और ज्यादा सुधार पाएंगे. सबको साथ लेकर आगे चलेंगे.

लकी नंबर: 1, 8 और 9

लकी कलर: भूरा

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. साहस बढ़ाएं.

मीन राशि: व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़ेगी रुचि, शासन-प्रशासन के कार्यों में आएगी तेजी
मीन राशि के जातक कल अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपका लाभ एवं व्यापार तेजी से बढ़ेगा. कल आपका पूरा जोर अपने कार्यविस्तार पर होगा. आर्थिक लेनदेन के मामलों में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे.

आपके महत्वपूर्ण कार्य तेजी से गति लेेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोग आपके सहयोगी होंगे. अनजान व्यक्तियों पर जरूरत से कम विश्वास करेंगे. सही अवसर मिलने पर ही अपनी प्रतिक्रिया दें.

लकी नंबर: 1, 3 और 9

लकी कलर: स्वर्णिम

कल का उपाय: अतिविनम्र, गुणनिधि और परमवीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. लाल वस्तुएं दान करें. सहयोग रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »