कल का दिन आषाढ़ मास की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है.ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, कल का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आ रहा है.आइए विस्तार से जानते हैं कि कल का दिन आपके करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष
कल का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा.कामकाज के नए तौर-तरीकों को प्रोत्साहित करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी.सभी क्षेत्रों में व्यावसायिक लाभ बेहतर होगा.चहुंओर शुभता का संचार रहेगा.यदि आप किसी रचनात्मक विषय से जुड़े हैं, तो उसमें विशेष गति आएगी.बेहतर कार्य व्यापार बनाए रखेंगे. अपने करीबी सहयोगियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.परिवारीजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा.अपनों की सीख और सलाह पर ध्यान देना आपके लिए हितकर होगा.करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे . भावनात्मक मामलों पर पूरा फोकस रखेंगे.आपका उम्दा प्रदर्शन कार्यस्थल पर सभी का ध्यान खींचेगा.आप पूरी तरह से लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे.
मामले बल पाएंगे.कारोबारी अवसरों को भुनाएंगे. लाभ बढ़त पर रहेगा.आपको मनचाहे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है.आर्थिक मामलों में सहजता व सतर्कता रखना फायदेमंद होगा.योजना के अनुसार आगे बढ़ने से धन संचय होगा.
शुभ रंग: चमकीला लाल.
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.पहल बढ़ाएं.
वृष
कल के दिन आपको आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है.खर्च की अधिकता आपके बजट पर असर डाल सकती है, इसलिए परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं.हालांकि, रिश्तेदारों का साथ और समर्थन बना रहेगा जो आपको मानसिक संबल देगा.विभिन्न कार्यों को करने में स्पष्टता बढ़ाएंगे तो काम जल्दी पूरे होंगे.लुभावने प्रस्तावों एवं प्रलोभन में न आएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है.कामकाज पर फोकस बनाए रखेंगे तो दिन सामान्य बीतेगा.न्यायिक मामलों में किसी भी प्रकार की भूलचूक से बचें.विनय और विवेक बनाए रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.पूंजीगत विषयों में निवेश बढ़ा सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें.करियर-कारोबार पूर्ववत रहेगा.विदेश से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे तो लाभ के योग हैं.किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं. व्यावसायिक मामले साधारण रहेंगे, इसलिए अपने लक्ष्य पर जोर दें.बहकावे में न आएं. अपनी योजनाओं में गति बनाए रखें.गतिविधियों में सजगता रखें. अपना कारोबारी फोकस बढ़ाएं.
शुभ रंग: ओपल कलर.
शुभ अंक: 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न का वितरण करें.त्याग भाव बढ़ाएं.
मिथुन
कल का दिन आपके लिए तरक्की के द्वार खोलेगा.मित्रों को पर्याप्त समय देंगे . महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे.साहस और संपर्क का लाभ मिलेगा.आर्थिक पक्ष उछाल पर रहेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे.साज-संवार के प्रयास बनाए रखेंगे.परिस्थिति के अनुरूप कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित है.व्यावसायिक उपलब्धियां बढ़त पर रहेंगी.उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे.सेवा एवं प्रबंधन क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा.बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी, जिसमें आप सफल हो सकते हैं.कामकाजी अनुकूलता से आप उत्साहित रहेंगे और तेजी से काम लेंगे.परिजनों व प्रियजनों से भेंट होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
प्रतिभा प्रदर्शन में आप बेहतर रहेंगे . सभी लोग आपसे प्रभावित होंगे.अपने लक्ष्य पूरे करेंगे.वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे तो निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी.कार्यों में तेजी रखेंगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.व्यवस्था संवारें.
कर्क
सत्ता और प्रशासन के कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा.विभिन्न कार्यों को गति देंगे तो प्रतिस्पर्धा में आप सबसे आगे रहेंगे.अधिकारियों से भेंट बनाए रखेंगे, जो भविष्य में लाभप्रद होगी.प्रबंधन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे.कार्य-व्यापार पहले से बेहतर रहेगा.योजनाओं को सुचारू ढंग से आगे बढ़ाएंगे तो कार्यकुशलता बढ़ेगी.आपको आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.वार्ताएं हितकर होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.प्रबंधन बल पाएगा.सबको साथ लेकर चलेंगे तो साख और प्रभाव में वृद्धि होगी.अवरोध स्वतः दूर होंगे.लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे.
कारोबार में शुभता बढ़ेगी . उचित परिणाम हासिल करेंगे.प्रशासनिक पक्ष बेहतर रहेगा.पैतृक मामलों को बल मिलेगा.अपने सलाहकारों से परामर्श बनाए रखेंगे.आर्थिक मामलों में निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.पद-प्रतिष्ठा को बल मिलेगा.आपको महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे.सबका सहयोग समर्थन बना रहेगा.तेजी के अवसर बनेंगे.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1, 2, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.सहकारिता रखें.
सिंह
कल का दिन संपर्क सुधारने वाला है.महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बेहतर बनाए रखेंगे. प्रभावपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाएंगे.विभिन्न कार्यों को गति देंगे.भाग्यवर्धक कार्यों से जुड़ेंगे.कामकाज में संतुलन रखेंगे तो सुविधा और संसाधन बढ़ेंगे.धार्मिक यात्रा में शामिल होने का योग है.निजी संबंध संवरेंगे.स्थितियां संवार पर होंगी.आय अच्छी रहेगी.शिक्षा पर जोर रहेगा.कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे.विभिन्न मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे.आस्था को बढ़ावा मिलेगा.देवकृपा का लाभ मिलेगा.कारोबारी लक्ष्यों को पूरा करेंगे.आपके विपक्षी असरहीन होंगे.कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे.विस्तार पर बल बना रहेगा.व्यापार में संपर्क संवाद बेहतर रहेगा.आर्थिक स्पर्धा पर बल देंगे.सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.लाभ और प्रभाव बढ़ाएंगे.सभी को प्रभावित करेंगे.आय के नवीन स्त्रोत निर्मित होंगे.साहस बढ़ेगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 3, और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.तीर्थ जाएं.
कन्या
कल का दिन सावधानी का है.'स्मार्ट डिले' की नीति अपनाएं.कामकाज वक्त पर करें.व्यापार में अप्रत्याशित स्थिति रह सकती है, इसलिए दबाव में आने से बचें.लापरवाही से लाभ प्रभावित होना संभव है.जरूरी विषयों की सूची बनाएं.कामकाज में स्पष्टता लाएं.स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें.मौसमी चुनौतियों से सजग रहें.समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं.सूझबूझ से आगे बढ़ें.धैर्यवान और सजग रहें.परिवार में सुख सौख्य रहेगा.परिजनों संग समय बिताएं.सीख सलाह रखें.
कामकाज साधारण रहेगा.लेनदेन में जल्दबाजी न करें.रुटीन पर फोकस रखें.अनुपालन और अनुशासन से आगे बढ़ें.शोध विषयों से जुड़ेंगे.व्यवस्था को मजबूती दें. आर्थिक पक्ष साधारण रहेगा.निर्देशों का अनुपालन बनाए रखेंगे.करीबियों की सलाह मानेंगे.संग्रह और संरक्षण पर जोर बना रहेगा.व्यर्थ का दिखावा न करें.अड़ियल न बनें. भावनात्मक पक्ष मध्यम बना रहेगा.भेंटवार्ता में विनम्रता बनाए रखें.सतर्कता से बात करें.निजता पर जोर रखें.मित्रों का साथ साहस बढ़ाएगा.संवेदनशील बने रहेंगे.चर्चा में पहल न करें.प्रेम और स्नेह के मामलों में सबको साथ लेकर चलें.अच्छे श्रोता बने रहें.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 1, 5, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.सतर्क रहें.
तुला
कल का दिन आपके लिए बहुत शुभ है.उद्योग व्यापार को संवारने में सफलता पाएंगे.टीम के कार्य में सक्रियता से कार्य करेंगे.भेंट व चर्चा में आगे रहेंगे.लाभ बढ़त पर रहेगा.सहकारी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे.दाम्पत्य खुशहाल रहेगा.साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है.मन के रिश्ते मजबूत होंगे.कारोबारी लक्ष्यों को पूरा करेंगे.विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा.कार्यों को समय पर करेंगे.कार्यक्षेत्र में प्रभावी रहेंगे.सबका सहयोग पाएंगे.वाणिज्यिक प्रयासों को आगे बढ़एंगे.संबंधियों का सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाएंगे.नेतृत्व पर जोर देंगे.औद्योगिक गतिविधियों में बेहतर बने रहेंगे.निर्णय लेने में सहज होंगे.मदद बढ़ाएंगे. वित्तीय परिणाम संवरेंगे.कारोबारी लाभ बढ़ेगा.कार्यक्षेत्र में समय देंगे.सहयोगियों पर भरोसा बढ़ेगा.भूमि-भवन के मामले बेहतर रहेंगे.लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे.
शुभ रंग: श्वेत
शुभ अंक: 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.बड़ा सोचें.
वृश्चिक
कल का दिन मिला-जुला रहने वाला है.बजट पर नियंत्रण बनाए रखें.विभिन्न कार्यों में स्पष्टता बढ़ाएं.लोगों पर शीघ्र भरोसा न करें.प्रतिक्रिया में जल्दबाजी न करें.तार्किकता पर जोर दें.भावुकता से बचें.उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे.परिश्रम से आगे बढ़ते रहेंगे.रोग उभर सकते हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें.पेशेवर विषयों को हल करने का भाव रहेगा.सतर्कता व सजगता से कार्य करें.आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता दिखाएं.मेहनत व लगन बनाए रखें.नीति-नियम व निरंतरता पर जोर दें.समय प्रबंधन बढ़ाएं.
वाणिज्यिक गतिविधियों में अनुशासन रखें.बड़ों की सीख और सलाह बढ़ाएं.सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति सहज रहेंगे.विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, सावधान रहें.व्यापार में रुटीन संवारें. आर्थिक लाभ औसत रहेगा.आर्थिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.सफेदपोश ठगों से सजग रहें.विभिन्न कार्यों में सहज रहें.बहस और विवाद से बचें.लेनदेन में स्पष्ट रहें.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.फोकस बनाए रखें.
धनु
कामकाज में तेजी बनाए रखेंगे.सभी के प्रति सहयोग और सहकार की भावना रखेंगे.महत्वपूर्ण कार्य पक्ष में बनेंगे.सबका साथ और समर्थन पाएंगे.भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बनेंगे.शुभ सूचनाएं साझा करेंगे.पठन-पाठन में रुचि दिखाएंगे.आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.बड़प्पन रखेंगे.उचित अवसर भुनाएंगे.सबको साथ लेकर चलेंगे.करियर और व्यवसाय में सूझबूझ व प्रशिक्षण से आगे बढ़ेंगे.पेशेवरता में वृद्धि होगी.
नवकार्यों से जुड़ाव बढ़ाएंगे.आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.कार्यस्थल पर समय देंगे.कारोबार में अवसर बढ़त पर रहेंगे.कला और कौशल संवरेगा.निसंकोच आगे बढ़ेंगे.आर्थिकी मजबूत बनाएंगे.सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे.लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा.लाभ बढ़ा हुआ रहेगा.साख व सम्मान बढ़ेगा. मित्रों संग यादगार लम्हों को बांटेंगे.रिश्ते मजबूत होंगे.परिवार में अनुकूलन बढ़ेगा.स्वजनों से सहजता बढ़ेगी.लोगों से करीबी बढ़ाएंगे.अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे.जरूरतों को समझेंगे.प्रभावशाली रहेंगे.शुभचिंतकों से मुलाकात होगी.प्रिय से भेंट के अवसर बनेंगे.
शुभ रंग: सोने के समान
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.गुरुजनों से सलाह रखें.
मकर
कल का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है.परिवार से नजदीकी बनाए रखेंगे.समकक्षों से मेलजोल बढ़ाएंगे.प्रबंधन में सक्रियता बढ़ाएंगे.भावावेश में आने से बचें.निजी मामलों में सहजता से काम लें.पैतृक विषयों में सहजता बनाए रखेंगे.सफलता का प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप रहेगा.प्रतिक्रिया में धैर्य रखेंगे.वरिष्ठों का आदर और सम्मान बनाए रखेंगे.प्रबंधकीय विस्तार की योजनाओं को गति देंगे.भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत होगी.अपनों के मामलों को अनदेखा नहीं करेंगे.
व्यापार में बेहतर स्थिति रहेगी.संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान देंगे.वरिष्ठों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे.सामंजस्य और तेजी रखेंगे.व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा. जरूरी सामान जुटाएंगे.वाहनादि में रुचि दिखाएंगे.सरकारी मामले संवारेंगे.उपयोगी वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है.जल्दबाजी न करें.बजट बेहतर बना रहेगा.
शुभ रंग: गहरा नीला.
शुभ अंक: 6, 8 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.क्षमाभाव बढ़ाएं.
कुंभ
साहस और पराक्रम से परिणाम संवारेंगे.कामकाज में पहल बनाए रखेंगे.सहकारिता पर जोर बना रहेगा.विभिन्न कार्यों में तेजी का भाव रहेगा.सूचनाओं को साझा करेंगे.घर से नजदीकियां बढ़ेंगी.विविध कार्यों से जुड़ाव रखेंगे.सबको जोड़कर चलेंगे.भव्य आयोजन में शामिल होंगे.जिम्मेदारों से सलाह रखेंगे.वातावरण में अनुकूलन रहेगा.वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ेंगी.बंधुजनों से भेंट के अवसर बनेंगे.आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा.आलस्य त्यागें.
कार्य-व्यापार संतुलित रहेगा.संपर्क और संवाद में बेहतर रहेंगे.वाणिज्यिक विषय पक्ष में बनेंगे.सहकारिता में रुचि रखेंगे.पेशेवरों से सामंजस्य बढ़ाएंगे.व्यापार के विस्तार पर बल होगा.कार्यसूची बनाएंगे.सबके समर्थन से आगे बढ़ेंगे.उम्मीद से अच्छा लाभ होगा.संबंधों में सुधार आएगा.यात्रा संभव है.
शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 1, 6, 8 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.तेजी बनाए रखें.
मीन
घर में उत्सव का वातावरण रहेगा.परिवार के लोगों के साथ हर्ष और आनंद से रहेंगे.एक-दूसरे से सुख साझा करेंगे.आपसी भरोसा बनाए रखेंगे.आकर्षक व्यक्तित्व को बल मिलेगा.सभी को प्रभावित करेंगे.मेहमानों का आगमन रहेगा.इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे.खानपान प्रभावशाली रहेगा.आदर और सम्मान रखेंगे.संग्रह और संरक्षण में रुचि रहेगी.बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा.आर्थिक मजबूती बढ़ेगी.शुभ सूचना मिलेगी.वार्ता सफल होगी.परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे.
कारोबार में तेजी रहेगी.वरिष्ठजनों से भेंट होगी.वाणिज्यिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे.व्यापार में शुभता बढ़ेगी.करियर संवार पर रहेगा.कामकाज में उत्साह बढ़ेगा. धन और धान्य में वृद्धि बनी रहेगी.आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी.साख और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.पैतृक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.आर्थिक विषयों में उत्साहित रहेंगे.बचत बढ़ेगी.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9.
कल का उपाय: भक्तों पर कृपा बरसाने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें.मिष्ठान्न वितरण करें.श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं.साज संवार रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा