आज 23 जून 2026 मिथुन राशिफल: करियर में बढ़ेगी गति, रिश्तों में बनाए रखें संतुलन

Aaj ka Mithun Rashifal 23 June 2026, Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और सावधानी का संकेत दे रहा है. करियर में अवसर मिलेंगे, लेकिन रिश्तों में समझदारी और धैर्य जरूरी रहेगा.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

घरेलू वस्तुओं पर फोकस बढ़ेगा. स्वार्थ और संकीर्णता से संबंधों को प्रभावित न होने दें. सहयोग की भावना बनाए रखें. रक्त संबंधियों को आदर दें. पेशेवर प्रयासों को बल मिलेगा. आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी. समकक्ष वर्ग सहयोगी रहेगा. संकीर्णता का त्याग करें और बड़प्पन से काम लें. बड़ों का सम्मान बनाए रखें. विनम्रता से आगे बढ़ें. पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन में मनोबल ऊंचा रहेगा. प्रलोभनों में आने से बचें.

Advertisement

नौकरी-व्यवसाय:
व्यावसायिक अनुशासन बनाए रखेंगे. पेशेवरों की सक्रियता बढ़ेगी. शासन से जुड़े मामले अनुकूल रहेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. विविध लक्ष्यों को पूरा करेंगे.

धन-संपत्ति:
आर्थिक अवसरों को भुनाएंगे. व्यवस्था में सहयोग देंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. पद-प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में जिम्मेदारीपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. परंपराओं पर ध्यान देंगे.

प्रेम-मैत्री:
चर्चा में धैर्य बनाए रखें. विनय और विवेक से कदम बढ़ाएं. भावनात्मक असहजता से बचें. उतावली में निर्णय न लें. घरवालों के करीब रहें. अतिउत्साह से बचें. मित्रों की मदद मिलेगी. परिजनों का सहयोग रहेगा. पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देंगे और सुखद संवाद बढ़ाएंगे.

स्वास्थ्य-मनोबल:
ध्यान बढ़ाए रखें. मनोबल ऊंचा रखें. करीबी मददगार रहेंगे. स्वास्थ्य जांच नियमित रखें. खानपान सामान्य रहेगा. रक्तचाप की जांच कराएं.

आज का उपाय: भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और अतुलित बल के धनी श्री हनुमान जी की पूजा-वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. बड़प्पन बनाए रखें.

Advertisement

शुभ अंक : 3, 5 और 9

शुभ रंग : बादामी

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »