मेष
आर्थिक मामलों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बल पर आप परिणाम सुधारेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप किसी भी तरह की आशंका या भ्रम में आने से बचेंगे.वाणिज्यिक (कमर्शियल) योजनाओं में आपका हित और लाभ बना रहेगा. इच्छित कामयाबी मिलने के मजबूत संकेत हैं. करियर और बिजनेस में आपका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहेगा, जिससे बचत में वृद्धि होगी.
वृष
कार्यक्षेत्र में आप नपा-तुला जोखिम उठा सकते हैं. पेशेवर संपर्क और संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. मौजूदा व्यवस्था का पूरा लाभ उठाएंगे. आपकी वित्तीय वार्ताएं (Financial Talks) सफल होंगी. वित्तीय अवसरों को भुनाने में आप कामयाब रहेंगे. बिजनेस विस्तार के कार्यों में गति आएगी. आप अपने विविध प्रयासों को सहजता से आगे बढ़ाएंगे, जिससे योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन को मजबूती मिलेगी.
मिथुन
कामकाजी लाभ का प्रतिशत बढ़ाने पर आपका पूरा जोर रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का समर्थन मिलने से सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आप तेजी से काम निपटाएंगे. परिस्थितियां आपके लिए शुभ बनी रहेंगी. वाणिज्यिक हितों का संरक्षण करने में आप सफल रहेंगे. आर्थिक चर्चाओं में आपका प्रभाव रहेगा. आप अपनी वित्तीय योजनाओं को गति देंगे और नए अनुबंधों (Contracts) को आगे बढ़ाएंगे, जिससे पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी.
कर्क
कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बनाए रखने में सफल होंगे. अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे. काम में तार्किकता पर जोर देंगे. आज जिम्मेदारों और वरिष्ठ लोगों से आपकी भेंट होगी, जिससे कामकाजी परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी.वित्तीय लेनदेन में खास सजगता बरतने की जरूरत है, क्योंकि धोखे की आशंका दिखाई दे रही है. स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें. बिजनेस में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, योजनाएं सामान्य रहेंगी.
सिंह
लेनदेन के मामलों में पूरी स्पष्टता रखेंगे. आप अलग-अलग व्यावसायिक मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे, जिससे लाभ का प्रतिशत बढ़ता हुआ दिखेगा. कार्य की गति बेहतर रहेगी. आप सबको साथ लेकर चलेंगे.आर्थिक मामलों में अच्छी गति आएगी. आप नेतृत्व क्षमता पर जोर बनाए रखेंगे. उन्नति के नए अवसरों को भुनाएंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. आप अपने आर्थिक लक्ष्यों की ओर लगातार गतिशील रहेंगे.
कन्या
कामकाज को संतुलित रखने पर ज्यादा जोर दें. लेनदेन और व्यावसायिक चर्चाओं में सहजता बनाए रखें. अपनी प्रतिभा के अनुरूप कार्य प्रदर्शन करने की कोशिश सफल होगी. समकक्षों (Colleagues) का सहयोग मिलेगा. आर्थिक प्रयासों का आपको उचित लाभ मिलेगा, जिससे रुटीन बेहतर होगा. वरिष्ठ जन आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. महत्वपूर्ण और वित्तीय मामलों में निरंतरता बनाए रखें, हालांकि मन में थोड़ा संकोच बना रह सकता है.
तुला
कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह के विविध अवसर मिलते रहेंगे. किसी भी तरह के प्रलोभन या लालच में आने से बचें. साहसिक प्रयासों और बेहतर मैनेजमेंट पर जोर रखने से काम में सकारात्मकता बनी रहेगी.वेल्थ और वित्त प्रबंधन (Finance Management) पर आपका मुख्य फोकस रहेगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति सुधरेगी. आप सहज भाव से तेजी से आगे बढ़ेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों के साथ तालमेल बेहतर रहने से आर्थिक लाभ होगा.
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता और माहौल बहुत अच्छा रहेगा. अपने वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहें. व्यावसायिक लेनदेन में पूरी स्पष्टता लाएं और कार्यस्थल की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दें. आप अपनी पेशेवर उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. आर्थिक प्रयासों में गंभीरता बनी रहेगी, जिससे लक्ष्यों को पूरा करने में आसानी होगी. व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी. वित्तीय मामलों में आपकी गति तेज रहेगी, लेकिन योजनाओं को दूसरों से साझा करने से बचें.
धनु
व्यावसायिक लक्ष्यों पर आपका फोकस काफी बढ़ा रहेगा. आप अलग-अलग कार्यों को कुशलता से साधेंगे. करियर-व्यापार को आगे बढ़ाएंगे. कामकाजी यात्राएं बढ़ने के योग हैं,आप अपने साहस से सफलता पाएंगे. आत्मसम्मान बढ़ा रहेगा. आप पेशेवरों के भरोसे पर खरे उतरेंगे. लाभ का प्रतिशत काफी ऊंचा रहने वाला है. कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी और आर्थिक मामले पूरी तरह से आपके पक्ष में बने रहेंगे.
मकर
कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा और पेशेवर लोग सफल रहेंगे. करियर व व्यापार के प्रति आपका समर्पण दिखेगा. आपके श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे और आपमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा. बड़ी आर्थिक सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. आर्थिक लक्ष्यों की ओर आपकी गति अच्छी रहेगी. आप नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे. आधुनिक प्रयासों से चारों तरफ लाभ और उन्नति की स्थिति बनी रहेगी.
कुंभ
आपके विविध प्रयासों को बल मिलेगा और आप विभिन्न कार्यों को आसानी से आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर मामलों में सामंजस्य और संतुलन से काम लेंगे. कामकाजी चर्चाओं और मीटिंग्स को उचित समय देंगे. वित्तीय लाभ में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस दौरान आपकी महत्वपूर्ण और जिम्मेदार लोगों से भेंट होगी. जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचें. आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं.
मीन
आप अपने कारोबार को बढ़ाने में सफल रहेंगे और व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं. पेशेवरों को आसानी से नए और बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कार्यों में व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास रखें और लेनदेन बिल्कुल स्पष्ट रखें. जरूरी सुख-सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने में कामयाब होंगे. व्यावसायिक अनुबंधों (Contracts) में पारदर्शिता बनाए रखें. कामकाजी लाभ हालांकि सामान्य रहेगा, इसलिए उधार की स्थिति से पूरी तरह बचने का प्रयास करें.
अरुणेश कुमार शर्मा