मेष
नाइन आफ पेंटाकल्स
आप का दिन आपकी सभी फाइनेंसियल उपलब्धियों को बल देने में मददगार है. प्रभावपूर्ण वाणी व्यवहार बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. महत्वपूर्ण मामलों पर नियंत्रण रहेगा. सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. स्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. जमीनी और वाणिज्यिक कार्य साधेंगे. व्यवस्था के अनुरूप तेजी बनाए रखेंगे. संपर्क संवाद में बढ़ाने में विश्वास रखेंगे.
अवरोधों का सामना मजबूती से करें. लोग आपसे अधिकांश मामलों में सहमत नजर आएंगे. साथी सहयोग बनाए रखेंगे. योजनाओं को प्राथमिकता में रखेंगे. लक्ष्यगत प्रयास जल्द पूरे करेंगे. विभिन्न मोर्चे पर बेहतर बनेंगे. सक्रियता से कार्य संवारेंगे. सबसे तालमेल बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. स्पष्टता बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यक्तित्व आकर्षक होगा. दिनचर्या पर ध्यान बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व संवारेंगे.
आर्थिक स्थिति: क्षमताओं का लाभ उठाएंगे. नए विषयों में रुचि दिखाएंगे. वित्त के मामलों में बेहतर बने रहेंगे.
रिश्ते: घरवालों की खुशी बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. संबंधियों का सहयोग समर्थन बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा