मेष
two of pentacles
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को पूरी संजीदगी से करने और निरंतरता बनाए रखने का संकेतक है. कारोबारी परिस्थितियों का दबाव अनुभव हो सकता है. करीबियों के व्यवहार से निराश न हों. भावनात्मक उलझन अनुभव कर सकते हैं. विरोधियों की सक्रियता का अनुशासन से सामना करें. आर्थिक स्तर साधारण बना रहेगा.
नकारात्मक वतावरण से बचाव बनाए रखें. व्यवस्था से तालमेल में कठिनाई आ सकती है. तैयारी और सतर्कता से आगे बढ़ें. करीबियों का समर्थन बनाए रखें. गोपनीयता पर जोर रहेगा. बयानबाजी व अफवाह में नहीं आएं. कामकाज सामान्य बना रहेगा. खानपान में संतुलन रखेंगे. रुटीन सावधानियों को बनाए रखें. अन्य के मामलों में दखल से बचें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा. संकेतों के प्रति सजग रहें. शारीरिक कार्यों में अनुशासन लाएं.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी मामलों में उधार से बचे. व्यक्तिगत खर्च बढ़ने की आशंका है. निर्देशों की अवहेलना न करें.
रिश्ते: घर के मामलों में लापरवाही न बरतें. रिश्तों में ढिलाई न दिखाएं. आसपास खुशी बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा