Shukra Nakshatra Parivartan 2026: धन, वैभव, रोमांस और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र देव 16 जुलाई 2026 को सिंह राशि में रहते हुए मघा से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी खुद शुक्र देव ही हैं. जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसकी शक्तियां दोगुनी हो जाती हैं और वह अत्यंत शुभ फल देने लगता है. शुक्र का अपने ही नक्षत्र में आना कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद अनुकूल रहने वाला है, खासकर प्रेम और संतान पक्ष के मामले में. यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन मिल सकता है. व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं. सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
सिंह राशि (Leo)
शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों के व्यक्तित्व और आकर्षण में जबरदस्त निखार आएगा. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. लोग आपकी बातों और फैसलों से प्रभावित होंगे. इस दौरान आप सुख-सुविधा की चीजों, जैसे नए वाहन, आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक्स पर खर्च कर सकते हैं. यदि आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
तुला राशि (Libra)
यह गोचर आपकी मनोकामनाएं पूरी करेगा. निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं. पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है. कला, मीडिया, डिजाइनिंग या ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड साबित होगा. बड़े और प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में आपके करियर को नई ऊंचाई देंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का भाग्य स्थान के नक्षत्र में जाना किस्मत का पूरा साथ दिलाएगा. इस अवधि में की गई व्यावसायिक या धार्मिक यात्राएं बेहद सफल और लाभदायक रहेंगी. जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे अचानक गति पकड़ेंगे. काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
- हर शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें या अपने पास सफेद रुमाल रखें.
- छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई का प्रसाद बांटें.
- नियमित रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करें और 'ऊं शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें.
aajtak.in