Shukra Gochar: शुक्र का सिंह में प्रवेश, 4 जुलाई से 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Shukra Gochar: सिंह राशि में शुक्र का गोचर व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाता है.  इस दौरान कला, अभिनय, व्यापार और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सुनहरे अवसर खुल सकते हैं.

Advertisement
सिंह राशि में शुक्र का गोचर व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाता है सिंह राशि में शुक्र का गोचर व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाता है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, आकर्षण और ऐश्वर्य का कारक माना गया है.  सुख-सुविधाओं के अधिपति शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को शुक्र ग्रह अपनी वर्तमान स्थिति से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का यह अग्नि तत्व की राशि में जाना करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. 

Advertisement

क्यों खास है यह गोचर?
सिंह राशि में शुक्र का गोचर व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाता है.  इस दौरान कला, अभिनय, व्यापार और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सुनहरे अवसर खुल सकते हैं. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह गोचर किस प्रकार के शुभ परिणाम लेकर आ रहा है.

किन राशियों पर बरसेगी कृपा?
मेष (Aries): आपके लिए यह समय प्रेम संबंधों में मिठास लेकर आएगा. यदि आप सिंगल हैं, तो कोई विशेष व्यक्ति जीवन में आ सकता है. आर्थिक रूप से भी समय अनुकूल रहेगा. 

मिथुन (Gemini): कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. पुराने अटके हुए काम पूरे होंग. आपकी मेहनत का फल आपको धन लाभ के रूप में मिलेगा. 

तुला (Libra): सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा . आप नई योजनाओं में निवेश करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद होगी. 

Advertisement

धनु (Sagittarius): यह गोचर आपके भाग्य का दरवाजा खोलेगा. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

कैसे बढ़ाएं शुक्र के शुभ प्रभाव?
शुक्र की कृपा पाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं:

साफ-सफाई: अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें . सुगंध का प्रयोग करें. 

सफेद वस्त्र: शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना और माता लक्ष्मी की उपासना करना विशेष फलदायी होता है. 

दान: गरीबों को दही, मिश्री या सफेद मिठाई का दान करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »