Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बदलेंगे नक्षत्र! 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु 2 अगस्त 2026 को मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे, जिससे वृषभ, सिंह और धनु राशि के लिए नए अवसर और लाभ के योग बन सकते हैं. जानें इस बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.

Advertisement
अगस्त में केतु बदलेंगे अपली चाल (Photo: ITG) अगस्त में केतु बदलेंगे अपली चाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु को ज्योतिष में रहस्यमयी और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. जब भी केतु अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है. फिलहाल केतु मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में इनकी स्थिति में बदलाव होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को केतु मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं, जबकि कुछ को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह बदलाव शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर प्रगति के संकेत दे सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है, खासकर काम से जुड़े मामलों में. आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है और नए मौके भी मिल सकते हैं. दोस्तों और परिवार के साथ माहौल अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है, बस जरूरत है कि आप धैर्य से काम लें और हर स्थिति को समझदारी से संभालें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है. नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति मजबूत हो सकती है. सीनियर्स या बॉस का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान हो सकते हैं. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement

धनु राशि

केतु का यह बदलाव धनु राशि के लोगों के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकता है. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रह सकता है. काम में उत्साह बना रहेगा और परिणाम भी सकारात्मक मिल सकते हैं. निजी जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं और परिवार के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा. कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति या वाहन लेने के योग भी बन सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement