पूजा की थाली में इन चीजों के बिना अधूरा रह जाएगा करवा चौथ का व्रत

अपनी लिस्ट में इन पूजन सामग्रियों को जरूर शामिल करें क्योंकि इनके बिना करवाचौथ की पूजा अधूरी है.

Advertisement
करवाचौथ की थाली करवाचौथ की थाली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

करवाचौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इस दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति की कामना करती हैं. चंद्रमा पूजन से महिलाओं को अमर सुहाग और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है.

करवाचौथ के पूजा की तैयारी काफी दिनों पहले से हूी शुरु हो जाती है. अपनी लिस्ट में इन पूजन सामग्रियों को जरूर शामिल करें क्योंकि इनके बिना करवाचौथ की पूजा अधूरी है.

Advertisement

थाली की सामग्री

1. छलनी

2. मिट्टी का टोंटीदार करवा और ढक्कन

3. दीपक

4. सिंदूर

5. फूल

6. फल

7. मेवे

8. रुई की बत्ती

9. कांसे की 9 या 11 तीलियां

10. नमकीन, मीठी मठ्ठियां

11. मिठाई

12. रोली और अक्षत (साबुत चावल)

13. आटे का दीपक

14. धूप या अगरबत्ती

15. पानी का तांबा या स्टील का लोटा

16. आठ पूरियों की अठावरी और हलवा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement