जयपुर में जैश का स्लीपर सेल बेनकाब! ऑनलाइन कलमा पढ़ इस्लाम अपनाने वाली महिला गिरफ्तार

जयपुर में एक महिला को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कथित संपर्कों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि वह सोशल मीडिया के जरिए संगठन के एक हैंडलर के संपर्क में थी. फिलहाल उसके डिजिटल रिकॉर्ड और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है.

Advertisement
आतंकी हैंडलर के संपर्क में थी गिरफ्तार महिला बाबीबा धाकड़. (Photo: ITG) आतंकी हैंडलर के संपर्क में थी गिरफ्तार महिला बाबीबा धाकड़. (Photo: ITG)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का आरोप है. जांच एजेंसियों का दावा है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए संगठन के एक हैंडलर से जुड़ी हुई थी. इसी मामले में राजस्थान ATS ने कार्रवाई की है. अब उसके मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

Advertisement

मामले की शुरुआत सैन्य खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद हुई. इसके आधार पर राजस्थान ATS ने जांच शुरू की और फिर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पकड़ी गई इस महिला की पहचान बाबीबा धाकड़ के रूप में हुई है. शुरुआती पूछताछ में एक बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है. बाबीबा ने इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन कलमा पढ़कर इस्लाम कबूल किया था. धर्म बदलने के बाद उसने अपना नया नाम खदीजा रख लिया था. नाम बदलने के बाद से ही वह पूरी तरह संदिग्ध रास्ते पर चल पड़ी थी.

सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच

एजेंसियों का कहना है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के एक कथित हैंडलर के संपर्क में थी. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बातचीत का दायरा कितना बड़ा था और क्या इस संपर्क का इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि के लिए भी किया जा रहा था. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं. जांच का एक बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि महिला अकेले काम कर रही थी या उसके साथ कोई और भी जुड़ा हुआ था. इसके अलावा, पैसों के लेनदेन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

Advertisement

फिलहाल एजेंसियां पूरे मामले की गहन पड़ताल में जुटी हैं. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कथित नेटवर्क कितना बड़ा था और इसके पीछे क्या मकसद था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »