राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरे लेन में घुसी कार... 6 दोस्तों की मौत

राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई. इस हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई. जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

Advertisement
सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत. (File Photo: Sandeep Meena/ITG) सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत. (File Photo: Sandeep Meena/ITG)

संदीप मीणा

  • दौसा ,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के समीप सोमवार को हुआ. बताया जाता है कि शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही गांव कालाखो के रहने वाले थे और आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं. हादसे के चलते 4 की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ने दौसा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हुई.

यह भी पढ़ें: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, 4 युवतियों की मौत, कई लड़कियां घायल

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद कालाखो गांव में मातम पसरा हुआ है और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. 

यह भी पढ़ें: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: तूफान जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, KG-2 की छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल

Advertisement

एसपी सागर राणा ने बताया कि नेशनल हाईवे-21 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें 6 युवकों की मौत हो गई. सभी युवक एक शादी-समारोह से देर रात लौट रहे थे, तभी उनकी कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement