46 डिग्री पारा! राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी, ट्रैफिक सिग्नल पर लगाए गए टेंट

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. रात और सुबह के समय भी हीटवेव के सितम से लोग परेशान हैं. प्रदेश में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए शहर के प्रमुख चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की तरफ से टेंट की व्यवस्था की गई है.

Advertisement
ट्रैफिक सिंग्नल पर गर्मी से बचाव के लिए चौराहों पर लगाए गए टेंट ट्रैफिक सिंग्नल पर गर्मी से बचाव के लिए चौराहों पर लगाए गए टेंट

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. दिन का पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात और सुबह के समय भी गर्म हवाएं चल रही हैं. भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. इस तेज गर्मी से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर टेंट लगाए हैं.

Advertisement

टेंट और सिग्नल फ्री व्यवस्था
राजस्थान के कई शहरों में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक लाइट बंद कर दी गई हैं. इस दौरान वाहन चालक लाल बत्ती पर खड़े होने की बजाय सीधे आगे बढ़ सकते हैं. जहां सिग्नल बंद नहीं किए गए हैं, वहां नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बड़े-बड़े टेंट लगा दिए हैं. 

खासकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को इस व्यवस्था से बड़ी राहत मिल रही है. अलवर, जयपुर और अन्य शहरों के प्रमुख चौराहों पर राहत टेंट नजर आ रहे हैं. गर्मी में लंबे समय तक धूप में खड़े रहने से बचने के लिए यह इंतजाम किया गया है.

राजस्थान में कहां कितनी गर्मी?
बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि बाड़मेर में 47.3 डिग्री,  चूरू में 47 डिग्री,  बीकानेर में 47 डिग्री , फलौदी में 46.8 डिग्री,  जैसलमेर में 46.5 डिग्री,  श्रीगंगानगर में 46 डिग्री,  जयपुर में 44 डिग्री,  जोधपुर में 45 डिग्री पारा दर्ज किया गया है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण पूरा मारुस्थलीय इलाका तंदूर की तरह गर्म हो रहा है. लू और भीषण गर्मी की वजह से दिन के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं. लोग जरूरी काम के अलावा घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है.  

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें?

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
  • खूब पानी पिएं, बीच-बीच में नमक-चीनी वाला ORS या ग्लूकोज पानी लें
  • हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, सिर ढककर निकलें
  • फल, दही और प्रोटीन युक्त भोजन लें
  • बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान दें
  • गाड़ी में पानी की बोतल जरूर रखें
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement