चीज दिलाने के बहाने 5 साल की मासूम से हैवानियत, CCTV में बाइक पर ले जाता दिखा आरोपी

अलवर में एक मासूम बच्ची के साथ हुई कथित आपराधिक घटना ने अभिभावकों और समाज को सतर्क रहने का संदेश दिया है. घर के आसपास बच्चों की सुरक्षा, अजनबियों से सावधानी और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की आवश्यकता एक बार फिर सामने आई है. मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement
अलवर में 5 साल की मासूम से रेप (Photo: itg) अलवर में 5 साल की मासूम से रेप (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी एक बाइक से आया और घर के बाहर खेल रही बच्ची को चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर चला गया. उसके बाद जंगल में जाकर उसने दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहां मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गंभीर हालत में बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है.

Advertisement

ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. इसकी सूचना के बाद अलवर से पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी अलवर से घटना स्थल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने इस मामले में कई थानों कि पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और एमओवी टीम भी मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. बच्ची को टहला से राजगढ़ अस्पताल लाया गया है. जहां उसका मेडिकल कराया गया है. 

पुलिस टीम आरोपियों कि गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है. घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है. इस दौरान एक कैमरे में आरोपी बच्ची को बाइक पर लेकर जाता हुआ कैद हुआ. उसकी पहचान करने के भी प्रयास लगातार जारी हैं. एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. बच्ची का इलाज चल रहा है वो खतरे से बाहर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »