गुजरात में मॉनसून के दस्तक देते ही कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं और प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई है. जूनगढ़ में पूरा शहर पानी-पानी हो गया है जबकि अमरेली में नदी नाले उफान पर हैं. जूनागढ़ में रेलवे ब्रिज में 5 फीट तक पानी भर गया जिसके बाद पशुपालक को वहां से रेस्क्यू किया गया. भरूच में बारिश से मुंबई एक्सप्रेसवे का स्लैब टूट गया जबकि सूरत में सड़क धंसने से कई लोग घायल हो गए.