रूम में फैली थीं जहर की खाली शीशी, फांसी पर लटकी थी महिला, इंदौर के होटल का खौफनाक मंजर

दो दिन से घर से गायब युवती की लाश होटल के कमरे में मिली. उसके कमरे में कई सारी जहर की शीशी भी फैली हुई थीं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि युवती की दो महीने पहले ही शादी हुई थी.

Advertisement
होटल में मौजूद पुलिस और ईशा के परिजन. होटल में मौजूद पुलिस और ईशा के परिजन.

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 06 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल रूम में 25 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली. उसने शुक्रवार को होटल में चेक इन किया था. शनिवार सुबह जब उसके रूम (307) में किसी तरह हलचल होती नजर नहीं आई तो फिर पुलिस को बुलाया गया था. दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया है. परिवार के मुताबिक ईशा को उसकी कोचिंग का टीचर परेशान किया करता था. उसी के कारण ईशा काफी परेशान रहती थी. 

Advertisement

दरअसल, शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मौजूद होटल के रूम नंबर 307 में ईशा जैन नाम की युवती रुकी हुई थी. शनिवार सुबह होटल स्टाफ साफ-सफाई के ईशा के रूम का दरवाजा खटखटा रहा था. मगर, काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया. साथ ही कमरे के अंदर से किसी तरह हलचल भी स्टाफ को सुनाई नहीं दी.

फंदे पर लटकी थी ईशा, कमरे में फैला था जहर

स्टाफ ने तत्काल ही इसकी जानकारी अपने मैनेजर को दी और मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस टीम ने भी दरवाजा खुलवाने के लिए ईशा को काफी आवाजें दी. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने उसे तोड़ दिया. अंदर देखा तो ईशा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. साथ ही कमरे में काफी सारी जहर की शीशी भी फैली हुई थीं. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ईशा के परिवार से संपर्क किया. साथ ही पुलिस ने होटल का सीसीटीवी भी चैक किया.

Advertisement

टीचर के कारण ईशा की गई जान

ईशा के मामा लोकेश गंगवाल ने पुलिस को बताया कि ईशा सालों से एक कोचिंग सेंटर के टीचर के संपर्क में है. वह ईशा से करीब 10 साल बड़ा है. वह उसे काफी समय से परेशान कर रहा था. उसी के चलते ईशा की सगाई तक टूट गई थी. करीब दो महीने पहले ही ईशा की दूसरे लड़के से शादी हुई थी. 

दो दिन पहले दर्ज हुई थी ईशा की मिसिंग रिपोर्ट

मामले पर एसीपी सोनाक्षी सक्सेना का कहना है कि दो दिन पहले ही सदर बाजार के थाने में ईशा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पीड़ित परिवार ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है. शव को पोस्ट मार्टम कराया गया है. केस दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement