इंदौर में बीच सड़क 'वसूली' का लाइव वीडियो... मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने निकाला डंडा, कार सवार कपल से छीने ₹3000

Indore road rage viral video: इंदौर में बाइक सवार शख्स ने कार सवार दंपती को डंडे से धमकाकर 3000 रुपये वसूल लिए. शादी का कार्ड बांटने आए परिवार के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. जानिए पूरा मामला...

Advertisement
इंदौर की घटना से सोशल मीडिया पर आक्रोश.(Photo:Screengrab) इंदौर की घटना से सोशल मीडिया पर आक्रोश.(Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 'रोड रेज' और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक मामूली एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार युवक ने सरेराह गुंडागर्दी करते हुए एक कार सवार दंपती को डंडे के दम पर धमकाया और उनसे जबरन 3000 रुपये वसूल लिए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है.

Advertisement

पीड़ित परिवार उज्जैन के नागदा का रहने वाला है. वे इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटने आए थे. इसी दौरान उनकी कार की एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई.

चश्मदीदों के मुताबिक, एक्सीडेंट मामूली था, लेकिन बाइक सवार युवक मंगल शर्मा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर हंगामा शुरू कर दिया.

डंडा दिखाकर वसूली और अभद्रता
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी हाथ में डंडा लिए दंपती को धमका रहा है. उसने न केवल दंपती के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें डरा-धमकाकर 3 हजार रुपये भी छीन लिए. कार सवार पति पत्नी हमले पर उतारू शख्स के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि भैया, साथ में बच्चे भी हैं, हमें बख्श दो, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद डरे-सहमे दंपती ने विवाद से बचने के लिए पैसे दे दिए, लेकिन वहां मौजूद किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

पुलिस ने की आरोपी की पहचान
वीडियो वायरल होने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस हरकत में आई. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी की पहचान मंगल शर्मा के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी और वह घटना के समय काफी उत्तेजित था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement