पहचान छुपाकर हिंदू युवती संग घूम रहा था जिम ट्रेनर शादाब, बजरंग दल ने किया हंगामा

इंदौर में एक जिम ट्रेनर और हिंदू युवती को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. बजरंग दल ने कार में साथ घूम रहे ट्रेनर को पकड़कर हंगामा किया. आरोप है कि ट्रेनर शादाब मंसूरी शादीशुदा होने के बावजूद युवती से अपनी पहचान और वैवाहिक स्थिति छिपाकर बातचीत करता रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पहचान छुपाकर लड़की को धोखा दे रहा था युवक (Photo: Screengrab) पहचान छुपाकर लड़की को धोखा दे रहा था युवक (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 13 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक जिम ट्रेनर और हिंदू युवती के साथ घूमते पकड़े जाने के मामले ने शनिवार शाम अचानक विवाद का रूप ले लिया. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सिक्स पैक जिम में ट्रेनर के रूप में काम करने वाला शादाब मंसूरी उस समय विवादों में घिर गया जब बजरंग दल के सदस्यों ने उसे एक युवती के साथ कार में घूमते हुए पलसीकर चौराहे पर रोक लिया.

Advertisement

पहचान छुपाकर बढ़ाई युवती से नजदीकियां

आरोप है कि जिम में ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. युवती का कहना है कि उसे ट्रेनर की वास्तविक पहचान और वैवाहिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान शादाब ने अपनी शादी और बच्चों के बारे में जानकारी छिपाने की कोशिश की. बाद में जब स्थानीय लोगों ने दबाव बनाया तो उसके विवाहित होने और दो बच्चों का पिता होने की बात सामने आई.

घटना की जानकारी मिलते ही जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने शादाब मंसूरी को हिरासत में लिया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की.

बजरंग दल ने युवक को कार में घूमते पकड़ा

Advertisement

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवक के मोबाइल की जांच की जानी चाहिए, जिससे और भी तथ्य सामने आ सकते हैं. उनका आरोप है कि ट्रेनर युवती को गुमराह कर रहा था और जानबूझकर अपनी शादी की बात छिपा रहा था. उधर पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह के दबाव में आए बिना मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जूनी इंदौर के एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शादाब मंसूरी विवाहित है और उसने युवती को यह बात नहीं बताई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और बयान शामिल हैं. फिलहाल शादाब के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है और उसे जेल भेज दिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement