मालकिन का दिल किराएदार पर आ गया, पति को छोड़कर उसी के साथ चली गई... अब कहानी में आया ट्विस्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफेयर, शादी और कथित अपहरण का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां अपने किराएदार प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई, दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली. महिला एक केस में बयान देने ग्वालियर कोर्ट पहुंची तो सुनवाई के बाद अचानक गायब हो गई. प्रेमी का आरोप है कि महिला के पहले पति और उसके परिजन जबरन साथ ले गए.

Advertisement
छह महीने पहले पति और तीन बच्चों को छोड़कर किराएदार के साथ चली गई थी महिला. (Photo: Representational) छह महीने पहले पति और तीन बच्चों को छोड़कर किराएदार के साथ चली गई थी महिला. (Photo: Representational)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है, जिसमें पति है, प्रेमी है, कोर्ट मैरिज है, तीन बच्चे हैं... और अब कथित अपहरण का आरोप भी... कहानी इतनी उलझी हुई है कि पुलिस भी फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर महिला अपनी मर्जी से गई है या उसे सचमुच जबरन ले जाया गया.

मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से जुड़ा है. यहां रहने वाली 28 वर्षीय महिला करीब छह महीने पहले अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने किरायेदार प्रेमी रामेंद्र सिंह के साथ चली गई थी. परिवार से अलग होने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और कानपुर में रहने लगे.

Advertisement

महिला के पहले पति ने उस समय पत्नी की गुमशुदगी और बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए महिला और उसका प्रेमी रामेंद्र हाल ही में ग्वालियर कोर्ट पहुंचे थे. लेकिन असली ड्रामा कोर्ट से बाहर निकलने के बाद शुरू हुआ.

आरोप है कि सुनवाई के बाद लौटते समय महिला के पति, भाई और अन्य परिजनों ने उनकी कार रोक ली. प्रेमी रामेंद्र का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई और महिला को जबरन दूसरी कार में बैठाकर ले जाया गया. घटना के बाद रामेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि महिला अपनी मर्जी से गई है या उसका अपहरण हुआ है. 

यह भी पढ़ें: दुल्हन प्रेमी संग फरार, छोटी बहन से कराने जा रहे थे निकाह तो फिर सामने आ गया उसका भी लवर 

Advertisement

जिस महिला को लेकर पहले पति ने कभी बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया था, अब उसी महिला के कथित अपहरण का आरोप पहले पति पर लग रहा है. रामेंद्र ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसका कहना है कि महिला अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही थी. दोनों शादी कर चुके हैं.

यहां देखें Video...

उधर पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले महिला को तलाशना जरूरी है. उसके मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह अपनी इच्छा से कहीं गई है या उसे जबरन ले जाया गया. ग्वालियर पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं. महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश भी जारी है.

इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रह रही थी, तो फिर उसे कौन और क्यों ले गया? और अगर वह अपने परिवार के साथ खुद चली गई है, तो फिर प्रेमी के अपहरण के आरोप कितने सही हैं?

फिलहाल महिला गायब है. और जब तक वह सामने नहीं आती, तब तक यह अफेयर, परिवार और कथित अपहरण की कहानी रहस्य बनी रहेगी. अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है, क्योंकि जवाब सिर्फ एक सवाल का नहीं, पूरी कहानी का मिलना बाकी है. CSP ग्वालियर हिना खान ने कहा कि शिकायत मिली है, जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »