Police के प्राइवेट गुर्गों ने गोली मारकर ले ली रेत कारोबारी की जान, अवैध वसूली को लेकर हुआ था विवाद

Crime News: चंबल इलाके के भिंड जिले में रेत के कारोबार में पुलिस की संलिप्तता के कई मामले सामने आते रहे हैं. अलग-अलग थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों की तरफ से प्राइवेट प्राइवेट गुर्गों की दम पर रेत वाहनों से अवैध वसूली का खेल लंबे समय से किया जा रहा है. कई बार वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई करके इन गुर्गों की धरपकड़ भी की जाती है. 

Advertisement
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.

हेमंत शर्मा

  • भिंड ,
  • 04 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

Bhind Crime News: ''मैं अपने भाई के साथ भारौली तिराहे पर खड़ा हुआ था, तभी वहां रामू आ गया, रामू ने रेत की गाड़ियों के पैसे मांगे. हमने कहा कि गाड़ी अंडर लोड थी तो किस बात के पैसे दें, इसी बात पर रामू ने मेरे भाई लव को गोली मार दी.'' यह कहते हुए शिवम की आंखें भर आईं. शिवम को भरोसा नहीं हो रहा कि सुबह तक जो भाई उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ था, उसी भाई की अर्थी को कंधा देना पड़ेगा. 

Advertisement

यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार की सुबह भिंड के भारौली तिहारी पर घटित हुआ. मृतक के भाई शिवम का आरोप है कि देहात थाना टीआई के प्राइवेट गुर्गे ने उनके भाई की गोली मारकर जान ले ली. 

दरअसल, भिंड जिले में रेत के कारोबार में पुलिस की संलिप्तता के कई मामले सामने आते रहे हैं. अलग-अलग थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों की तरफ से प्राइवेट प्राइवेट गुर्गों की दम पर रेत वाहनों से अवैध वसूली का खेल लंबे समय से किया जा रहा है. कई बार वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई करके इन गुर्गों की धरपकड़ भी की जाती है. 

पिछले दिनों भी भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ऐसे ही प्राइवेट गुर्गों को पकड़कर उन पर मामले दर्ज करवाए थे, लेकिन इन कार्रवाइयों का भी असर थानेदार और उनके गुर्गों पर नहीं पड़ा है, जिसकी वजह से गुरुवार को एक युवक की जान चली गई. 

Advertisement

सीता नगर निवासी शिवम तोमर ने मीडिया को बताया,  वे लोग रेत का कारोबार करते हैं, उनकी गाड़ियों से रेत का परिवहन किया जाता है. इन्हीं रेत की गाड़ियों से अवैध पैसा वसूली का काम पुलिस के प्राइवेट गुर्गों द्वारा किया जाता है. 

शिवम ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह जब अपने भाई लव के साथ भारौली तिराहे पर खड़ा हुआ था, तो वहां पर रामू नाम का बदमाश आ गया. शिवम ने बताया कि रामू ने रेत की गाड़ियों के निकलने पर पैसे मांगे. जब शिवम और उसके भाई लव ने कहा कि उनकी गाड़ियां तो अंडरलोड निकली है तो फिर भी किस बात का पैसा दें? जिस पर रामू नाराज हो उठा. 

'इन सबको गोली मार दो...' 

शिवम ने कहा कि जब रामू का छोटा भाई बंदूक लेकर पहुंचा, तो रामू ने उस से बंदूक छीन ली और सीधे गोली चला दी. यह गोली शिवम के भाई लव को लगी. शिवम ने यह भी आरोप लगाया है कि देहात थाने में पदस्थ सौरभ राजावत नाम का आरक्षक मौके पर ही मौजूद था. सौरभ के अंडर में ही रामू रेत के वाहनों से अवैध वसूली करता है. पुलिस आरक्षक सौरव राजावत ने ही चिल्लाकर कहा था, ''ये तीन चार लोग हैं, इन सबको गोली मार दो...'' 

Advertisement

घायल लव को लेकर उसका भाई जिला अस्पताल पहुंचा. यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया, लेकिन लव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसके बाद लव के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया.

मृतक लव के भाई शिवम ने आरोप लगाया है, कि यह अवैध वसूली का खेल देहात टीआई प्रदीप सोनी के इशारे पर चल रहा है. इसलिए टीआई को बर्खास्त किया जाए और लव की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए. 

हालांकि, इस मामले में सीएसपी अरुण कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं और पूरी घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »