US Air Force soldiers diet: अमेरिकी एयरफोर्स के जवानों की सीक्रेट डाइट, नींद भगाने के लिए मिशन पर खाते हैं ये खास च्युइंग गम

अमेरिकी एयर फोर्स के सैनिकों को डाइट में कुछ खास चीजें दी जाती हैं जिससे वो अपने मिशन पर भी इतने एनर्जेटिक रहते हैं. वो खास डाइट क्या है, उसके बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
अमेरिका में एयरफोर्स के जवानों की डाइट काफी स्ट्रिक्ट रहती है. (Photo: AI Generated) अमेरिका में एयरफोर्स के जवानों की डाइट काफी स्ट्रिक्ट रहती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक अमेरिकी एयर फोर्स (USAF) के जवान मुश्किल मिलिट्री ऑपरेशन्स के दौरान खुद को कैसे फिट और अलर्ट रखते हैं, हर कोई इस बारे में जानना चाहता है. एयरफोर्स के सैनिकों की डाइट कोई आम डाइट नहीं होती क्योंकि जब ये जवान रेगिस्तान, बर्फीले पहाड़ों या जंगलों जैसे एक्सट्रीम मौसम में किसी मिशन पर होते हैं तो उन्हें भारी-भरकम गियर के साथ कई दिनों तक बिना सोए जागना पड़ता है.

Advertisement

ऐसी परिस्थितियों में उन्हें फिजिकल और मेंटल एनर्जी-अलर्टनेस बनाए रखने के लिए एक बहुत ही खास और वैज्ञानिक तरीके से तैयार डाइट दी जाती है. उनकी डाइट में इंस्टेंट एनर्जी देने वाली एक सीक्रेट च्युइंग गम भी होती है जो काफी तेज काम करती है.

नींद भगाने वाली मिलिट्री एनर्जी गम

जब अमेरिकी एयरफोर्स के जवान रात के समय या लगातार चलने वाले लंबे ऑपरेशन्स पर होते हैं तो नींद और थकान को दूर रखने के लिए उन्हें एक खास च्युइंग गम दी जाती है. इस खास गम को मिलिट्री एनर्जी गम (MEG) कहा जाता है.

ऑपरेशन सप्लीमेंट सेफ्टी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिलिट्री च्युइंग गम के एक पीस में लगभग 100 मिलीग्राम कैफीन होता है जो कि एक कप कड़क कॉफी के बराबर है. इसे चबाया जाता है इसलिए इसका कैफीन पेट में जाने के बजाय मुंह की टिश्यूज के जरिए सीधे और तेजी से खून में मिल जाता है.

Advertisement

यह लिक्विड कॉफी या एनर्जी ड्रिंक के मुकाबले 5 गुना तेजी से यानी महज 5 से 10 मिनट में सैनिकों की सुस्ती गायब कर उन्हें बिल्कुल अलर्ट कर देता है.

3200 कैलोरी का फ्यूल और MORE सप्लीमेंट

एयर एंड स्पेस फोर्स मैग्जीन के मुताबिक, एक आम इंसान को जहां रोजाना 2,000 से 2,500 कैलोरी की जरूरत होती है लेकिन अमेरिकी एयर फोर्स के एक पुरुष सैनिक को रोज लगभग 3,200 कैलोरी और महिला सैनिक को 2,500 कैलोरी दी जाती है. जब जवान बेहद कठिन इलाकों में तैनात होते हैं तो उनके भोजन में कैलोरी की मात्रा बढ़ाने के लिए मॉड्यूलर आपरेशनल राशन एनहांसमेंट (MORE) सप्लीमेंट पैकेट्स दिए जाते हैं.

यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एक्विजिशन सपोर्ट सेंटर (USAASC) के अनुसार, यह कोई मील नहीं होतीं बल्कि पूरी तरह से प्लांड डाइट होती है. उनकी डाइट में कैफीन वाली चॉकलेट पुडिंग, एनर्जी जेल, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर ड्रिंक्स और विशेष रूप से तैयार जैपल्सॉस शामिल होते हैं ताकि सैनिक खराब मौसम में भी अपनी एनर्जी और ताकत बनाएं रखें.

मेस में ट्रैफिक लाइट वाला 'Go for Green' रूल्स

मिशन से अलावा जब सैनिक अपनी डाइनिंग फैसिलिटीज (DFACs) यानी बेस के डाइनिंग हॉल में होते हैं तो वहां न्यूट्रिशन को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक लाइट जैसी कलर-कोडिंग इस्तेमाल होती है. इस सिस्टम को 'Go for Green' कहा जाता है. इसमें हरे रंग के लेबल वाले फूड को सैनिक जितना चाहें खा सकते हैं जैसे फल और हरी सब्जियां.

Advertisement

पीले रंग का मतलब है कि इसे सीमित मात्रा में खाना है. वहीं लाल रंग के लेबल वाले खाने (जैसे मीठे ड्रिंक्स या तली-भुनी चीजें) को कभी-कभार ही लेने की परमिशन होती है. यह रूल सैनिकों को बिना सोचे-समझे भी तुरंत एक हेल्दी डाइट चुनने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »