Pan Gulkand Sharbat: 40 डिग्री की गर्मी और लू की छुट्टी करेगा पान-गुलकंद का शरबत, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार और पेट को देगा ठंडक

Pan Gulkand Sharbat: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए पान और गुलकंद का शरबत एक अचूक देसी नुस्खा है. आयुर्वेद में पान के पत्ते और गुलकंद दोनों को ही अपनी शीतल तासीर के लिए जाना जाता है. यहां हम आपको इसका शरबत बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
पान-गुलकंद का शरबत (Photo: ITG) पान-गुलकंद का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

How to make Pan Gulkand Sharbat: चिलचिलाती गर्मी में हमेशा कुछ न कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीने का मन करता है. ऐसे में अगर आप भी रोज-रोज नींबू का शरबत पीकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पान गुलकंद का शरबत आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

पान-गुलकंद शरबत के फायदे

पान के पत्तों में प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं, वहीं गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बना होता है जो पित्त को शांत करने में मदद करता है. यह शरबत पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, मुंह के छालों से राहत दिलाता है और त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को डिटॉक्स कर तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं. गर्मी में इसे पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement

पान-गुलकंद शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
कलकत्ता या बनारसी पान के पत्ते: 4-5 (ताजे)

गुलकंद: 2 बड़े चम्मच

सौंफ: 1 बड़ा चम्मच (भीगी हुई)

इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

ठंडा दूध या पानी: 2 गिलास

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

पेस्ट तैयार करें: पान के पत्तों को धोकर छोटे टुकड़े कर लें. अब मिक्सी में पान के पत्ते, गुलकंद और भीगी हुई सौंफ डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और एक बारीक पेस्ट बना लें.

मिश्रण तैयार करें: एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध या पानी लें और इसमें तैयार किया हुआ पान-गुलकंद पेस्ट डालें.

फ्लेवरिंग: इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मथ लें.

सर्व करें: गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से ठंडा-ठंडा पान शरबत परोसें. आप चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हुआ पान का पत्ता या टूटी-फ्रूटी भी डाल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement