Mango khatti Mithi Chutney: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम की चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसकी खट्टी-मीठी और चटपटी तासीर शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाती है और लू से बचाने में मदद करती है. आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा आम पाचन को दुरुस्त रखता है और चिलचिलाती धूप में होने वाली सुस्ती को दूर कर तुरंत ताजगी प्रदान करता है. यहां घर पर आसानी से बनने वाली आम की चटनी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं.
आम की चटनी की रेसिपी के लिए तैयार कर लें ये चीजें
कच्चा आम: 2 मध्यम आकार के (छिले और कटे हुए)
पुदीना: 1 कप ताजी पत्तियां
हरी मिर्च: 2-3 (स्वादानुसार)
लहसुन: 3-4 कलियां
जीरा: 1 छोटा चम्मच
काला नमक और सादा नमक: स्वादानुसार
चीनी या गुड़: 1 बड़ा चम्मच (खटास संतुलित करने के लिए)
बनाने का तरीका
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और उनके छोटे टुकड़े कर लें.
मिक्सी के जार में कटे हुए आम, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें.
अब इसमें काला नमक, सादा नमक और थोड़ी सी चीनी या गुड़ मिलाएं.
आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी डालकर इसे दरदरा या बारीक पीस लें.
तैयार चटनी को एक कांच के बर्तन में निकालें और इसे दाल-चावल, परांठे या पकौड़ों के साथ सर्व करें.
aajtak.in