चश्मा लगाने से नाक पर पड़ गए हैं काले निशान? आजमाएं ये 3 घरेलू तरीके, फिर नहीं दिखेंगे

लगातार चश्मा पहनने से नाक पर पड़ने वाले काले निशान न सिर्फ लुक बिगाड़ते हैं बल्कि त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय इसमें मदद कर सकते हैं.

Advertisement
चश्मे से बने जिद्दी नोज मार्क्स लुक बिगाड़ देते हैं. (Photo: ITG) चश्मे से बने जिद्दी नोज मार्क्स लुक बिगाड़ देते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

Spectacle marks on nose: चश्मा लगातार पहनने वालों को नाक के ऊपर काले निशान या हल्के दबाव के दाग आमतौर पर दिख जाते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये निशान ज्यादातर चश्मे की टाइट फिटिंग, नोज पैड के दबाव, फ्रेम के वजन और स्किन पर लगातार रगड़ की वजह से बनते हैं. रिसर्च के अनुसार, त्वचा में अतिरिक्त मेलानिन बनने या दबाव के बाद यह कालेपन जैसा दिख सकता है. कई बार ये निशान इतने जिद्दी होते हैं कि चश्मा उतारने के बाद भी घंटों तक नहीं जाते. इन निशानों को हल्का करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि सही स्किन केयर और समय पर सावधानी बरतने से इन निशानों को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.

Advertisement

एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)

Healthline के मुताबिक, एलोवेरा को स्किन के लिए हमेशा से ही ठंडक पहुंचाने वाला माना जाता है इसलिए कई स्किन केयर प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल होता है. एलोवेरा में एलोइन और एलोसिन जैसे नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं जो पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद कर सकते हैं. इसका उपयोग करने के लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और निशान वाली जगह पर पतली परत लगाएं. 15 से 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. इसे नियमित रूप से लगाने पर त्वचा में आराम और हल्का सुधार दिख सकता है.

खीरा और आलू (Cucumber and Potato)

खीरा स्किन को ठंडक देता है जबकि आलू का रस भी हल्का ब्राइटनिंग असर दिखा सकता है. घरेलू नुस्खों पर आधारित कई रिपोर्ट्स में इन दोनों का इस्तेमाल चश्मे के निशान कम करने के लिए बताया गया है. खीरे की पतली स्लाइस को 10 मिनट तक निशान पर रगड़ें या आलू का रस कॉटन से लगाकर 10 से 15 मिनट बाद धो लें. यह तरीका स्किन को शांत रखने में मदद कर सकता है.

Advertisement

नींबू और शहद (Lemon and Honey)

नींबू में नेचुरल एसिड होते हैं जो डेड स्किन हटाने में मदद कर सकते हैं जबकि शहद त्वचा को नमी देता है. इस वजह से दोनों को मिलाकर हल्का पेस्ट या लोशन बनाया जाता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए 1 चम्मच नींबू के रस में थोड़ा पानी या शहद मिलाकर केवल प्रभावित हिस्से पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद धो लें, लेकिन अगर त्वचा संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement