How to Make Vada Paw: चाय के साथ रोज समोसे-कचौड़ी खाकर हो गए बोर? शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी वड़ा पाव, सिंपल है रेसिपी

How to Make Vada Paw: बारिश के मौसम में चाय के साथ अक्सर कुछ न कुछ खाने का मन करता है. लेकिन आप रोज वही समोसे, पकौड़े या फिर सैंडविच खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको महाराष्ट्र का फेमस वड़ा पाव बनाना सिखा रहे हैं जो बारिश के मौसम में आपके लिए परफेक्ट नाश्ता हो सकता है.

Advertisement
कैसे बनाएं मुंबई का वड़ा पाव (Photo: ITG) कैसे बनाएं मुंबई का वड़ा पाव (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

How to Make Vada Paw: शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा और गरमा-गरम मिल जाए तो पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है. लेकिन अक्सर लोग रोज-रोज वही समोसे, कचौड़ी या पकौड़े खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी अपने शाम के नाश्ते में कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं तो मुंबई का मशहूर आलू-बेसन का वड़ा पाव एक बेहतरीन विकल्प है.

Advertisement

इसे बनाना बेहद आसान है और इसकी तीखी लहसुन की सूखी चटनी के साथ इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं घर पर ही आसानी से स्ट्रीट स्टाइल चटपटा वड़ा पाव बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी.

वड़ा पाव की सामग्री
आलू मसाले (वड़ा) के लिए

उबले हुए आलू – 4-5 (मैश किए हुए)

राई (सरसों के दाने) – 1 छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

करी पत्ता – 8-10

अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया – आधा कप

नमक – स्वादानुसार

तेल – 1 चम्मच (तड़के के लिए)

बेसन के घोल (बैटर) के लिए:

बेसन – 1.5 कप

हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच

अजवाइन – आधा छोटा चम्मच

Advertisement

बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (वड़े को फूला हुआ बनाने के लिए)

नमक – स्वादानुसार

पानी – घोल बनाने के लिए

तेल – वड़ा तलने के लिए

अतिरिक्त सामग्री:

पाव – 4-6

तीखी हरी चटनी और लहसुन की सूखी लाल चटनी

तली हुई हरी मिर्च – परोसने के लिए

बनाने का तरीका
एक बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और बेकिंग सोडा मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें. इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें.

एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें. इसमें राई, हींग और करी पत्ता चटकाएं. अब अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें. इसके बाद हल्दी और नमक डालें.

इस तड़के में मैश किए हुए उबले आलू और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 2 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.

जब आलू का मसाला ठंडा हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी नींबू के आकार की बॉल बना लें. फूलने पर ये खुद ही बड़े हो जाते हैं.

कढ़ाई में तेल गरम करें. अब आलू के गोलों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर गर्म तेल में डालें. मीडियम आंच पर इन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.

Advertisement

पाव को बीच से काटें. पूरा अलग न करें. एक तरफ हरी चटनी और दूसरी तरफ लहसुन की सूखी लाल चटनी लगाएं. बीच में तैयार गरम आलू वड़ा रखें और हल्का सा दबाएं.

आपका चटपटा और गरमा-गरम आलू-बेसन का वड़ा पाव तैयार है. इसे तली हुई हरी मिर्च और कड़क चाय के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »