How to Make Pitod ka Raita: भारतीय खाने की यही खूबसूरती होती है कि रोटी-सब्जी और दाल-चावल के साथ उनकी एक कुछ खास साइड डिशेज को बनाया जाता है. यह सारी साइड डिशेज ही खाने के स्वाद दोगुना करती हैं और सीजन के साथ यह बदलती भी रहती हैं. बिहार में दाल-चावल के साथ आलू का चोखा बनाया जाता है. उसी तरह गर्मियों में अधिकतर घरों में रायता बनता है और वो भी अलग-अलग तरह का. राजस्थान तो वैसे भी अपने अनोखे टेस्ट और पारंपरिक खाने के लिए पूरे देश में मशहूर है.
गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और लू से शरीर थक जाता है, तब कुछ हल्का, ठंडा और मजेदार खाने का मन करता है, ऐसे में राजस्थानी खाने के साथ में पितोड़ का रायता बनाते हैं. यह डिश दही की ठंडक, बेसन के पितोड़ और मसालों के साथ तैयार होती है. खाने में यह जितनी लाजवाब होती है, उतनी ही पेट के लिए हल्की भी मानी जाती है. आइए जानते हैं कि पितोड़ का रायता क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है.
क्या है पितोड़ का रायता?
पितोड़ का रायता राजस्थान की ट्रेडिशनल डिश है, जिसमें बेसन से बने छोटे-छोटे टुकड़ों को मसालेदार दही में डाला जाता है. इसे खासतौर पर गर्मियों में बनाया जाता है क्योंकि दही बॉडी को ठंडक देने का काम करती है और बेसन से बनी पितोड़ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है.
सबसे पहले बेसन में पानी, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर पतला घोल तैयार करें. अब इसे स्लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक मिक्सर गाढ़ा न हो जाए.फिर इसे किसी थाली में फैला दें और ठंडा होने पर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. यही पितोड़ कहलाते हैं.
उसके बाद दही को अच्छी तरह फेंट लें. उसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद बना लें. अब इसमें तैयार पितोड़ डालें. ऊपर से लाल मिर्च और हरा धनिया छिड़क दें.आपका ठंडा-ठंडा पितोड़ रायता तैयार है.
गर्मियों में खाने से मिलेंगे फायदे
यह रायता शरीर को ठंडक देता है, डाइजेशन में मदद करता है और मसालेदार खाने के साथ शानदार लगता है. दोपहर के खाने में इसे शामिल करने से गर्मी का असर कम महसूस होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क